{"_id":"59ff629c4f1c1bca678b96ba","slug":"141509909148-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट फीस बढ़ोतरी के खिलाफ यूथ ब्रिगेड ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट फीस बढ़ोतरी के खिलाफ यूथ ब्रिगेड ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
दीपेंद्र हुड्डा यूथ ब्रिगेड ने रविवार को सरकार द्वारा बढ़ाई गई एचटेट फीस के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष विजय देशवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार शिक्षा को महंगी करती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह की नीतियां बना रही है, जिससे युवाओं को शिक्षा ग्रहण करने में दिक्कत आए। शिक्षक पात्रता परीक्षा एचटेट की परीक्षा लेवल तीन के लिए इस समय फार्म भरे जा रहे हैं। इस वर्ष फीस में दोगुना बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले आरक्षित श्रेणी के लिए ये 300 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 600 रुपये कर दिया गया है। वहीं अनारक्षित श्रेणी में फीस को 600 रुपये से बढ़ाते हुए 1000 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा है कि गरीब तबके के छात्रों को उच्च शिक्षा से बाहर कर दिया जाएं।
जिला प्रधान अमित सिलानी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व रोजगार का भारी संकट है। सरकार के द्वारा हर तरह के फार्म पर फीस बढ़ाकर छात्रों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। प्रदर्शन में जिला सचिव मनोज, जिला महासचिव सुरेंद्र चिराग, बादली अध्यक्ष धीरज गुलिया, झज्जर ब्लाक अध्यक्ष व नेहरू कालेज अध्यक्ष लोकेश सैनी के साथ-साथ हरदीप दहिया, संजय यादव सहित अनेक युवा शामिल रहे।
एचटेट फीस बढ़ोतरी के खिलाफ यूथ ब्रिगेड ने किया प्रदर्शन
फोटो संख्या-8