{"_id":"5c7c345cbdec22271f343979","slug":"131551643740-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को समर्पित शिविर में 210 युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को समर्पित शिविर में 210 युवाओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। नयागांव बाईपास चौक पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहीदों को समर्पित इस शिविर में युवाओं में काफी उत्साह दिखा। इस दौरान शिविर में 210 युवाओं ने रक्तदान किया। रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम ने रक्त एकत्रित किया। जजपा नेता संजय दलाल ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नयागांव के युवाओं द्वारा देश की सेना के जवानों के लिए बेहद अच्छी पहल की गई है। दलाल ने कहा कि हम अमन और चैन का जो जीवन जी रहे हैं, वो सैनिकों की बदौलत हैं। हमारी सुरक्षा के लिए सैनिक अपने प्राणों तक की आहुति दे देते हैं। अक्सर सैनिक घायल होते रहते हैं, उन्हें रक्त की जरूरत पड़ती है। इसलिए समाज को सेना के लिए भी समय दर समय रक्तदान शिविर लगाने चाहिए। इस अवसर पर मौजूद पवन पूनिया, आकाश दलाल, निखिल गुडानिया, सतीश प्रधान, राकेश, रवि काला, अनुज, मनीष दहिया आदि ने कहा कि वे लगातार इस तरह के शिविरों का आयोजन करेंगे। इस मौके पर पप्पू दलाल, विनोद जून, कुलदीप राठी, अनिल पासवान, विजय जून, सागर छिल्लर, राम अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।