{"_id":"5bcb7d05bdec2269812a87dc","slug":"131540062469-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 स्कूली बसों सहित चलाई 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 स्कूली बसों सहित चलाई 10
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। रोडवेज की हड़ताल के मद्देनजर विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर स्कूली बसों को जिले के विभिन्न लोकल रूटों पर चला रही है। शनिवार को भी बस स्टैंड परिसर से रोडवेज से अधिक स्कूली बसें रूटों पर चलीं। डिपो परिसर से जहां रोडवेज की 34 बसें रवाना हुई तो वहीं 45 स्कूली बसें भी निकलीं। इससे खफा प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को बाढड़ा से भाजपा विधायक सुखविंद्र सिंह से मुलाकात की। इसके अलावा एसोसिएशन ने रविवार को अपनी प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई है। शनिवार को डिपो परिसर से 108 बसें रवाना हुई लेकिन चंडीगढ़ रूट की बस सेवा पांचवें दिन भी बाधित रही। वीरवार को जीएम धनराज कुंडू ने विभिन्न रूटों की बस सेवा को पटरी पर लाने के लिए 52 स्कूली बसों की डिमांड की थी। इस पर शुक्रवार सुबह डिपो परिसर में 40 बसें पहुंची थी। शनिवार को इसके मुकाबले पांच स्कूली बसें अधिक पहुंची। दूसरे दिन भी रोडवेज विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बसों के साथ स्कूली चालकों और परिचालकों को भी हायर किया। विभागीय सूत्रों की मानें तो शनिवार को डिपो परिसर से 34 रोडवेज और करीब 22 प्राइवेट बसें भी विभिन्न रूटों पर दौड़ी। पहले दो दिन की तरह ही तीसरे दिन भी रोडवेज ने दमकल विभाग के 14, पुलिस के पांच एमटीओ और पशु पालन विभाग के एक चालक की सेवाएं भी लीं। इन्हें रोडवेज बसें चलाने के लिए दी गई।
वहीं, जीमए धनराज कुंडू ने बताया कि हड़ताल के चौथे दिन के मुकाबले पांचवें दिन ज्यादा बसें चली। करीब 98 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने पर भी डिपो से करीब 108 बसें रवाना की गई। इसके चलते यात्रियों को ज्यादा परेशानियां नहीं हुई। हालांकि लंबी यात्रा करने वालों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए तीन से चार बसें बदलनी पड़ी और इसके चलते उन्हें अलग-अलग शहर के बस स्टैंड पर लंबा इंतजार भी करना पड़ा। शनिवार को स्कूली बसें दादरी-कोसली, दादरी-बाढड़ा-लोहारू, दादरी-भिवानी, दादरी-महेंद्रगढ़-नारनौल, दादरी-रोहतक, दादरी-झज्जर, दादरी-कनीना, दादरी-झोझू और दादरी-सतनाली आदि रूटों पर दौड़ाई गई। बता दें कि हड़ताल में शामिल होने वाले आठ कर्मचारियों को विभाग टर्मिनेट कर चुका है और 11 की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार किए कर्मचारियों में से नौ की जमानत हो चुकी है।
एसोसिएशन ने स्कूली बसें चलाने पर लगाए आरोप
प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को आर्यंस मॉडल स्कूल में हुई। मीटिंग में निजी स्कूल संचालकों ने भाग लिया और इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेश सांगवान ने की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर स्कूल बसों को नाजायज तौर पर प्रयोग करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर आरटीए विभाग ने काफी स्कूलों की बसें अवैध ढंग से इंपाउंड कर दी है। पदाधिकारियों ने विधायक सुखविंद्र मांढ़ी को बताया कि अगर स्कूली बसों का प्रयोग सरकार ने बंद नहीं किया तो एसोसिएशन बड़ा आंदोलन शुरू कर सकती है। बैठक में प्रीतम फौगाट, इंद्रजीत मौड़ी, देवेंद्र हड़ौदी, रोहताश मान, मुन्नालाल कादमा, विक्रम फौगाट, राजेंद्र बाढड़ा, विनोद सांगवान, कृष्ण सांगवान आदि स्कूल संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सोमवार को बिगड़ सकते हैं हालात
निजी स्कूल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने विधायक को आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है और इस संबंध में आज आर्यंस मॉडल स्कूल में दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। जिला प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि आंदोलन की रूपरेखा बैठक में तय की जाएगी। सूत्रों की मानें तो सोमवार को स्कूल खुलने के चलते स्कूली बसें रोडवेज को मिलने में दिक्कतें आ सकती है।