फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महात्मा गांधी समाधि स्थल पर भूख हड़ताल 6 को

महात्मा गांधी समाधि स्थल पर भूख हड़ताल 6 को

Thu, 05 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी  समाधि स्थल पर भूख हड़ताल 6 को
महात्मा गांधी समाधि स्थल पर भूख हड़ताल 6 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
फडरेशन ऑफ एक्सपैरा मिल्ट्री फ ोर्सिज वेलफेयर एसोसिएशन सदस्य छह अप्रैल को दिल्ली के राजघाट स्थित महात्मा गांधी समाधि स्थल पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। ये जानकारी एसोसिएशन के दादरी जिला अध्यक्ष अजीत सिंह सरूपगढ़ ने दी।

अजीत सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा अर्धसैनिक बलों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनकी मांगों में वन रैंक-वन पेंशन सुविधा देना, अर्धसैनिकों की शहादत पर शहीद का दर्जा देना शामिल है। इसके अलावा 2004 के बाद भर्ती हुए जवानों की पेंशन लागू करना, नई पेंशन स्कीम को रद्द कर सेना की तर्ज पर पुरानी योजना को लागू करना, जिला स्तर पर सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलना, पैनल अस्पताल नामांकित करना, सीपीसी कैंटीन की बजाय सीएसडी कैंटीन की सुविधाएं उपलब्ध करवाना, लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में अर्धसैनिक बलों की सीट रिजर्व होना आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। एसोसिएशन जिला अध्यक्ष ने कहा कि इन मांगों को पूरा करवाने को लेकर कई बार आवाज उठाई जा चुकी है लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है जिससे अर्धसैनिक बलों के जवानों में रोष एवं निराशा व्याप्त है। केंद्र सरकार को जगाने के लिए अब छह अप्रैल को एसोसिएशन द्वारा महात्मा गांधी समाधि स्थल पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed