फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम और सुविधाएं चाहिए

खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम और सुविधाएं चाहिए

Fri, 02 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम और सुविधाएं चाहिए
खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम और सुविधाएं चाहिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनवाए जाने की मांग को लेकर जिले के कोच संगठित होने लगे हैं। सभी कोचों ने सरकार से राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम को जल्द मंजूरी देने की मांग सरकार से की है। इनका कहना है कि खिलाड़ियों को आज पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस वजह से उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल भी गिरता है।
कोचों का कहना है कि चरखी दादरी में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। जिले में कबड्डी और कुश्ती के खिलाड़ी लगातार उम्दा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। यह दोनो खेल जिले के सबसे लोकप्रिय माने जा रहे हैं। अब सरकार को गांव समसपुर में राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाने की जल्द घोषणा कर देनी चाहिए। इसका कोच, खिलाड़ी और जिले के सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गांव समसपुर में स्टेडियम के लिए पर्याप्त जगह भी है। अब सरकार को इसमें ढील नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


गांव समसपुर में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनना चाहिए। यह खेल स्टेडियम बनने से जिले के सभी खिलाड़ियों को फायदा पहुंचेगा। खिलाड़ियों की मांग पर सरकार को सहानुभूति पूर्वक विचार कर स्टेडियम निर्माण की घोषणा करनी चाहिए। जिले में कुश्ती, कबड्डी, वालीबाल के अलावा सभी प्रकार के खिलाड़ी हैं। - जयभगवान इमलोटा, कुश्ती कोच
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम निर्माण की मांग को जल्द पूरा करना चाहिए। आज खेलों के जरिए ही युवा अपना भाग्य संवार रहे हैं। जिले में खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से यहां राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाना जरूरी है। गांव समसपुर में राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के लिए जगह भी पर्याप्त है। यह जगह मेन दिल्ली रोड पर होने की वजह से जिले के सभी खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त है। - नवदीप सिंह, कुश्ती कोच

राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की खिलाड़ियों को जरूरत है। सरकार को इस मांग को पूरा करना चाहिए। जिले के खिलाड़ियों ने देश विदेश में चरखी दादरी का नाम रोशन किया है। जिले के खिलाड़ी समय- समय पर मेडल जीतकर लाते रहे हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के अलावा यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की संख्या भी कम नहीं है। सरकार को गांव समसपुर में राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की मांग जल्द ही पूरी करनी चाहिए। - इंद्रजीत सिंह, कोच

चरखी दादरी में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी। खिलाड़ियों को बड़े स्तर की सुविधाएं मिलने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सकेंगे। सरकार को गांव समसपुर में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से ही यहां खेलों के क्षेत्र में नए रास्ते खुल सकेंगे। - दयानंद, कोच


गांव समसपुर में राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के लिए उपयुक्त जगह है। पंचायत ने 25 एकड़ जमीन का प्रस्ताव प्रशासन को पहले ही सौंप रखा है। यह जगह दिल्ली-दादरी प्रमुख सड़क मार्ग पर स्थित होने की वजह से लोकेशन के लिहाज से एकदम सही है। अगर सरकार यहां राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम निर्माण की मंजूरी दे देती है तो खेल विभाग अगली प्रक्रिया शुरू करने को तैयार है। - राजबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed