फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   125 new corona infected with 26 students and two teachers found in the district

जिले में 26 विद्यार्थी व दो शिक्षकों सहित 125 नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 16 Apr 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
125 new corona infected with 26 students and two teachers found in the district
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। अप्रैल की शुरुआत से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 15 दिन के आंकड़ों को देखा जाए तो जिले में 963 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार 26 विद्यार्थियों व दो शिक्षकों सहित 125 नए कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं। इनमें 30 महिला व 87 पुरुष शामिल हैं। जबकि 44 लोगों ने कोरोना की जंग भी जीत ली है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार पार कर चुका है। जिले में अब तक 7012 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हें। इनमें 6223 लोग अब तक कोरोना की जंग जीत चुके हैं। हालांकि फिलहाल भी 1915 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट बाकी बची हुई है। हर रोज विभाग की तरफ से करीब एक हजार लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 685 हो गई है। संक्रमितों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है। फिलहाल तक 66 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है उस तेजी से तो पिछले साल अप्रैल में भी कोरोना नहीं बढ़ा था। उस समय अप्रैल के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में काम करने वाला कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद भी संक्रमण के इतने मामले कई माह में नहीं मिले थे। इतने इस बार अकेले अप्रैल के 15 दिन में मिल चुके हैं। इसे देखा जाए तो इस बार लोग पूरी तरह से कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं हैं। लोग इस कदर लापरवाही बरत रहे हैं कि जहां पर अस्पताल कोरोना की जांच होती है। वहां भी नियमों का पालन करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। न तो यहां पर सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा और न ही लोग मास्क लगा रहे हैं। वहीं 619 को घर पर इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखा जाए तो लोगों को अत्याधिक सावधानी बरते की आवश्यकता है। खासकर युवा वर्ग को ध्यान देने की आश्यकता है। विभाग व प्रशासन की तरफ से बार-बार एडवाइजरी जारी की जारी की जा रही है। विभाग की टीमें लोगों को जागरूक कर रही है। फिर भी लोग कोरोना का हल्के में लेने की गलती कर रहे हैं। लोगों स्वयं को बचाते हुए अपने परिवार व अन्य का बचाव करें। नियमों को पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed