{"_id":"5c6ef93cbdec227cde52fa5d","slug":"121550776636-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जिला स्तर के रेस्ट हाउस निर्माण का रास्ता हुआ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जिला स्तर के रेस्ट हाउस निर्माण का रास्ता हुआ साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शहर में प्रस्तावित जिला स्तर के रेस्ट हाउस निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शहर में जिला स्तर का यह पहला रेस्ट हाउस होगा। मौजूदा पुराना रेस्ट हाउस भी वर्किंग में रहेगा। इस प्रोजेक्ट पर 14 करोड़ रुपये खर्च होना है।
इस समय शहर में अंग्रेजों के समय का रेस्ट हाउस बना है। इस रेस्ट हाउस का भवन छोटा पड़ता है। अब चरखी दादरी जिला बन जाने पर रेस्ट हाउस से जुड़ी जरूरतें भी और बढ़ गई हैं। मौजूद रेस्ट हाउस फिलहाल अच्छी स्थिति में है लेकिन पर्याप्त जगह के अभाव में समय- समय पर यहां दिक्कतें झेलनी पड़ती है। आमतौर पर वीआईपी व अन्य संगठनों की रेस्ट हाउस परिसर में मीटिंग भी होती हैं। अचानक मौसम खराब होने की स्थिति में पर्याप्त लोगों के यहां बैठने की जगह भी नहीं है। जिले में नए रेस्ट हाउस निर्माण की जरूरत लंबे समय से चली आ रही है। अब जिला बन जाने पर तो इसकी जरूरत और ज्यादा बढ़ गई। इसे देखकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने रेस्ट हाउस के लिए नए भवन निर्माण की जरूरत बताकर सरकार को प्रपोजल भेजा था जिसे सरकार नेे नि:संकोच इसे मंजूरी दे दी थी। यह नया रेस्ट हाउस मौजूदा पीडब्ल्यूडी भवन की जगह बनना है। रेस्ट हाउस अब आधुनिक नक्शे के रूप में बनेगा। इसके लिए ड्राइंग व अन्य कागज प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मौजूदा पीडब्ल्यूडी कार्यालय का भवन कई दशक पुराना है। इस पुराने भवन को अब तोड़कर यहां नए रेस्ट हाउस भवन का निर्माण होना है।
दिसंबर माह में मिली थी तकनीकी स्वीकृति
रेस्ट हाउस निर्माण के लिए गत दिसंबर माह में प्रशासनिक और और टेक्निकल परमिशन मिल गई थी टेक्निकल परमिशन के बाद अब टेंडर लगा दिए गए हैं। अलाटमेंट होते ही इस पर कुछ ही दिनों में काम शुरू होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट पर 14 करोड़ का बजट खर्च होना है। बजट राशि मंजूर हो चुकी है। नए रेस्ट हाउस का निर्माण होने पर सामाजिक संगठनों को भी विशेष तौर पर फायदा हो सकेगा। यहां सभी प्रकार की बैठकें व अन्य कार्यक्रम भी आसानी से हो सकेंगे।
विज्ञापन
- इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। टेंडर लगा दिए गए हैं। मौजूदा रेस्ट हाउस के समीप ही नया भवन बनना है। रेस्ट हाउस आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। लोकेश कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग