{"_id":"5a906f094f1c1bff388b9d66","slug":"121519415049-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे-मिल वर्करज ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे-मिल वर्करज ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड-डे-मिल वर्कर्स ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
न्यूनतम वेतन व मिड-डे-मिल का चार्ज देने की मांग को लेकर स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी रोजगार्डन में जारी रहा। धरने की अध्यक्षता मंजू मैहड़ा ने की। धरने पर स्वयं सहायता समूह सदस्यों ने निर्णय लिया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को अधिक दिन तक अनदेखा किया तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। मंजू मैहड़ा ने कहा कि चुनाव में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता प्राप्त करने वाली भाजपा सरकार में महिलाएं हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर हैं। ऐसे में बेटियों के हितों की बात केवल कागजी साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल में केवल सरकार व शिक्षा विभाग ने उनको गुमराह कर काम लिया है। समूह सदस्यों ने निर्णय लिया कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मैहड़ा ने कहा कि स्कूल में शिक्षक मिड-डे-मिल में धांधली करने में जुटे हैं। सरकार के निर्देशों के बाद भी मिड-डे-मिल का जार्च उनको नहीं दिया जा रहा है। शिक्षक अपने फायदे के लिए इसका जार्च छोड़ने को तैयार नहीं है। इन मिड- डे -मिल कर्मचारियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनको मिड-डे-मिल का चार्ज दिलाया जाए तथा न्यूनतम वेतन दिया जाए। इस अवसर पर कमलेश मैहड़ा, पिंकी, शीला, गुड्डी, सुनीत, सुशीला समसपुर, दयावंती, शांति, भतेरी, शकुंतला, मुनेश खेड़ी, गीता, सोनिका, मीना , कविता,नीलम, फूलपति झोझू, संतोष, प्रीतमकौर , जयबाला, कमलेश, दर्शना मंदोली, कांता, भतेरी , राजकुमारी, मंजू , मूर्ति, तारावती मौजूद रही।