फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   12 accused arrested for violating lockdown

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 12 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 May 2021 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
12 accused arrested for violating lockdown
झज्जर। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिले में लगाए गए लॉकडाउन के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें तैनात हैं। नियमों व लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से पुलिस की टीमों ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 216 लोगों के बिना मास्क के चालान काटे हैं। जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

थाना साल्हावास की टीम ने एक आरोपी सुनील निवासी गांव ढाणा को नियमों का उल्लंघन करते गांव से काबू किया गया। महिला थाना बहादुरगढ़ की एक टीम ने अंकित निवासी आर्य नगर बहादुरगढ़ को परनाला रोड से काबू किया गया।
विज्ञापन

आसौदा की टीम ने पकड़े दो आरोपी
पुलिस थाना आसौदा की टीमों ने थाना क्षेत्र से नियमों का उल्लंघन करते दो आरोपियों को काबू किया गया। बलजीत निवासी गांव आसौदा और अमित निवासी गांव मांडोठी काबू किया। थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की दो अलग-अलग टीमों ने रवि निवासी गांव लोवा खुर्द और नसीब निवासी विकासनगर लाइनपार बहादुरगढ़ को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर में तैनात महिला थाना झज्जर की टीम ने दीवान सिंह निवासी माता गेट झज्जर को छारा चुंगी से, थाना सदर बहादुरगढ़ की टीम ने वीरपाल निवासी पंजाब खोड़ दिल्ली को गांव लडरावण से काबू किया है। थाना बेरी की एक टीम ने पवन निवासी गांव बिलोचपुरा को गांव छुछकवास से, थाना शहर बहादुरगढ़ की एक टीम ने सतीश निवासी किला मोहल्ला बहादुरगढ़ को, थाना दुजाना की दो अलग-अलग टीमों ने सुरेश निवासी गांव दुजाना व अशोक निवासी गांव बहराना गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई।

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार संबंधित क्षेत्र के थाना में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति नियमों की अवहेलना करने पर बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed