फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   होली पर्व: निगरानी के लिए बाजारों में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

होली पर्व: निगरानी के लिए बाजारों में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

Mon, 18 Mar 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
होली पर्व: निगरानी के लिए बाजारों में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी अशोक कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रबंधकों, अपराध जांच शाखा झज्जर, अपराध जांच शाखा प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ के प्रभारियों तथा जिले के सभी चौकी प्रभारियों को होली के त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान सादे कपड़ों में सुरक्षा शाखा के कर्मचारी चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे।
जिले में होली के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी व सतर्कता के साथ गश्त करने के कड़े निर्देश जारी किए है। साथ ही होली के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। महिलाओं एवं लड़कियों से छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाए। एसएसपी अशोक कुमार ने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ-साथ आपराधिक, शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मचारियों को भी सार्वजनिक स्थानों तथा चौक चौराहों पर तैनात किया जाए। इससे की छेड़छाड़ अथवा अन्य किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। बदनियती से हुड़दंग करने, किसी तरह की अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने की नियत से जानबूझकर कानून का उल्लंघन करने वाले शरारती असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले के मुख्य-मुख्य चौक चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी की जाए। घनी आबादी वाली कॉलोनियों जिनमें झगड़ा होने की संभावना हो ऐसे स्थानों पर कड़ी निगाह रखी जाए।
विज्ञापन


रिजर्व पर रखा जाएगा पुलिस बल
किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने अथवा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक थाना में पर्याप्त संख्या में आवश्यक साजो सामान सहित पुलिस बल को रिजर्व रखा जाएगा। जिससे कि किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना पर तुरंत मौका पर पहुंचकर निवारक कार्रवाई की जा सके। सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज स्वयं भी अपने-अपने इलाकों में चौकसी रखते हुए गश्त पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के लोग होली के त्योहार को सादगी, प्रेम पूर्वक एवं भाईचारा से शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं व किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें तथा स्थानीय पुलिस का कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में सहयोग करें। होली के पावन पर्व पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बाजारों में बेझिझक होकर महिलाएं खरीदारी के लिए जा सकती हैं।
अशोक कुमार, एसएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed