{"_id":"5c0c29e6bdec2241be1def57","slug":"11544301030-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय चौटाला ने राजेश के परिजनों को सौंपी एक लाख की सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय चौटाला ने राजेश के परिजनों को सौंपी एक लाख की सहायता राशि
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। दिग्विजय चौटाला ने पुलिस चौकी में संदिग्ध हालत में मृत मिले राजेश के परिजनों को शनिवार की शाम को एक लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी। उन्होंने कहा कि मानवता के नाते ही उन्होंने मृतक राजेश के परिजनों को एक लाख रुपये की राशि दी है। दिग्विजय ने कहा कि परिवार की आर्थिक हालत को देखते हुए उन्होंने सरकार से भी मांग रखी है कि मृतक राजेश के परिवार को आर्थिक राशि दी जाए। वहीं रविवार को जींद में होने वाली रैली के संबंध में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह रैली प्रदेश में एक नया इतिहास बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिस मैदान में रैली रखी गई है, वहां पांच लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। लेकिन रैली के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए लगने लगा है कि पांच लाख से ऊपर लोग रैली में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद दुष्यंत चौटाला प्रदेश में ऐसे युवा नेता के रूप में उभरे हैं, जिन पर आम व्यक्ति विश्वास रखता है। इस मौके पर राकेश जाखड़, अजय गुलिया, श्रीराम दहिया, सतबीर सिंह एडवोकेट, मिंटू पहलवान, दीने छिक्कारा, बबीता पूनिया, शीला फौगाट सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
फोटो संख्या-1
फोटो संख्या-1