फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नया थाना खुलने से पुलिस की कार्यर्शली होगी और बेहतर : एडीजीपी राव

नया थाना खुलने से पुलिस की कार्यर्शली होगी और बेहतर : एडीजीपी राव

Thu, 06 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
नया थाना खुलने से पुलिस की कार्यर्शली होगी और बेहतर :  एडीजीपी राव

विज्ञापन
बहादुरगढ़। एडीजीपी सीआईडी अनिल राव ने कहा कि बहादुरगढ़ प्रोग्रेस करता हुआ शहर है। स्वाभाविक है कि बढ़ती प्रोग्रेस के साथ कानून व्यवस्था के समक्ष नई चुनौतियां भी उभर कर सामने आएंगी। इन नई चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार हैं। नए थाने खुलने से कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। एडीजीपी राव बुधवार को सेक्टर छह थाने के शुभारंभ उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नया थाना खुलने पर जिला पुलिस व जिलावासियों को शुभकामनाएं भी दीं।
एडीजीपी अनिल राव ने कहा कि पुलिस बल में भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस आफिसर होने के नाते उन्हें खुशी है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से हो रही है। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं रखा गया है, लिखित परीक्षा निष्पक्ष व गुणवत्ता की भर्ती की योग्यता के मापदंड तय करेगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता की भर्ती से पुलिस बल में सकारात्मक बदलाव आएगा, साथ ही समाज में भी अच्छा संदेश जाएगा। पुलिस बल को अनेक प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है।
विज्ञापन

आईजीपी रोहतक रेंज संदीप खिरवार ने एडीजीपी अनिल राव का स्वागत करते हुए कहा कि थाना सेक्टर 6 खुलने से कानून व्यवस्था की स्थिति और बेहतर होगी। बहादुरगढ़ शहर में पहले से थाना सिटी व लाइन पार थाना कार्यरत हैं। जनसख्यां काफी बढ़ गई है। नया थाना खुलने से पुराने कार्यरत थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने का दबाव कम होगा। नए थाने की कार्य सीमा में शहर की लगभग 80 हजार की आबादी का एरिया शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में डीएसपी भी रहे राव
जिला प्रशासन की ओर से एडीजीपी अनिव राव का बहादुरगढ़ पहुंचने पर उपायुक्त सोनल गोयल, एसपी पंकज नैन, एएसपी बादली शंशाक कुमार सावन, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, डीएसपी भारती डबास, डीएसपी अजीत सिंह, डीएसपी हंसराज सहित शहर के गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि एडीजीपी अनिल राव की बतौर डीएसपी बहादुरगढ़ में पहली पोस्टिंग रही थी। इस अवसर पर फुटवीयर पार्क एसोसिएशन के पदाधिकारी, विभिन्न गांवों से सरपंच और शहर के गणमान्य लोग, पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed