फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दादरी मंडी में किसानों का खरीदा जा चुका है 52 हजार क्विंटल बाजरा: रामकिशन

दादरी मंडी में किसानों का खरीदा जा चुका है 52 हजार क्विंटल बाजरा: रामकिशन

Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
दादरी मंडी में किसानों का खरीदा जा चुका है 52 हजार क्विंटल बाजरा: रामकिशन
चरखी दादरी। बीजेपी जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाजरा खरीद का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि मंडी में सुचारु रूप से बाजरा खरीद का कार्य किया जा रहा है। 11 अक्तूबर तक क्षेत्र के किसानों से करीब 52 हजार क्विंटल बाजरा खरीद लिया गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पंजीकृत किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। खरीद में अगर किसानों को कोई भी परेशानी आ रही है तो उसे तुरंत दूर करवाने के निर्देश स्पष्ट तौर से अधिकारियों और कर्मियों को दे दिए हैं। सरकार ने बाढड़ा अनाज मंडी में भी बाजरा खरीद के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की सबसे बड़ी हितैषी बीजेपी ही है। आज तक के इतिहास में केवल भाजपा ने भूमिपुत्रों की फसलों का सबसे अधिक समर्थन मूल्य दिया है। किसानों की उन्नति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे पहले लक्ष्यों में शुमार है। उनका मानना है कि जब तक किसान का विकास नहीं होगा देश को पूर्ण विकसित नहीं किया जा सकेगा। 2022 तक उनका लक्ष्य किसानों की आय दोगुना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed