{"_id":"5a3ea9d14f1c1b96368b6563","slug":"11514056145-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं समेत तीन के साथ हाथापाई और अभद्र व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं समेत तीन के साथ हाथापाई और अभद्र व्यवहार
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं समेत तीन के साथ हाथापाई और अभद्र व्यवहार
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव जगरामबास में शुक्रवार शाम खेत में जा रहीं दो महिलाओं और एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा हाथापाई और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घायल महिलाओं और पुरुष को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से घायल पुरुष को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर किया गया है। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
अस्पताल में उपचाराधीन गांव जगरामबास निवासी धनपति ने बताया कि वह सुदेश देवी और उसके पति सुखवीर सहित शुक्रवार शाम खेतों में किसी काम से जा रहीं थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनसे अभद्र व्यवहार करने लगे। घायल धनपति ने बताया कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उक्त लोगों ने उन पर हमला कर दिया। धनपति ने बताया कि हाथापाई में वे तीनों घायल हो गए और उन्होंने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल से सुखवीर को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि दोनों घायल महिलाएं अस्पताल में उपचाराधीन हैं।