{"_id":"59fcc3914f1c1bd9538bacf6","slug":"11509737361-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट परीक्षा की फीस वृद्घि सरकार के छात्र विरोधी होने का नमूना: द्वारका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट परीक्षा की फीस वृद्घि सरकार के छात्र विरोधी होने का नमूना: द्वारका
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट परीक्षा फीस में वृद्धि कर छात्र विरोधी हुई सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
एचटेट परीक्षा की फीस वृद्धि कर सरकार ने छात्र विरोधी होने का ताजा नमूना पेश किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार नौकरियों के नाम पर बेरोजगार युवाओं से करोड़ों वसूलने के मंसूबे लिए बैठी है। हजारों बेरोजगार युवाओं को नौकरियां देने की बजाय सरकार फीस बढ़ोतरी कर उनसे छलावा कर रही है। अब तक छात्र विरोधी फैसलों से भाजपा सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है। यह बात इनेलो जिला प्रधान नरेश द्वारका और ऋषिपाल उमरवास ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। इनेलो पार्टी सरकार से मांग करती है कि छात्र विरोधी फैसले को अति शीघ्र वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो फिर इनेलो छात्रों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए तैयार है।