फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चंदे को लेकर कादयान व अहलावत खाप नाराज

चंदे को लेकर कादयान व अहलावत खाप नाराज

Tue, 22 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
चंदे को लेकर कादयान व अहलावत खाप नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले झज्जर में 27 अगस्त को होने वाली यशपाल मलिक की भाईचारा रैली का अहलावत और कादियान खाप ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस मामले में दोनों ही खापों ने एक पंचायत कर मलिक पर समाज को गुमराह करने व चंदे का हिसाब न दिए जाने का आरोप लगाया है। दोनों ही खापों ने निर्णय लिया है जब तक कि यशपाल मलिक समाज से एकत्रित किए गए चंदे का हिसाब नहीं दे देते तब तक उनका व उनकी रैलियों का बहिष्कार किया जाएगा।
इस मसले को लेकर अहलावत खाप की पंचायत बेरी के गांव डीघल में व कादियान खाप बारह की पंचायत बेरी में हुई। पंचायत की अध्यक्षता जहां खाप बारह के प्रधान केदार सिंह ने की, वहीं डीघल गांव में अहलावत खाप की पंचायत की अध्यक्षता प्रधान जय सिंह अहलावत ने की।
विज्ञापन

कादियान खाप ने इसी मसले पर आक्रामक तेवर अपनाते हुए 24 अगस्त को यशपाल मलिक के खिलाफ झज्जर मेें हरियाणा सरकार के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेने की बात कही है। कादियान खाप के लोगों ने आरोप लगाया है कि यशपाल मलिक जाट समाज को गुमराह कर वैसा ही खेल खेलना चाहता है। जैसी नीतियां मुगलों की थी। पंचायत में प्रस्ताव पास किया गया कि 24 अगस्त को क्षेत्र के करीब 17 गांवों से समाज के लोगों की दो-दो गाडियां भरकर झज्जर पहुंचेगी और उसके बाद बहुतायत संख्या में एकत्रित होकर कादियान खाप के लोग जिला प्रशासन को एक ज्ञापन हरियाणा सरकार के नाम सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बारह खाप के प्रधान केदार सिंह, अत्तर सिंह कादयान, मुख्त्यार सिंह नंबरदार,सोमबीर वजीरपुर, कुलदीप सिंह व फूल सिंह सहित कादियान खाप से जुड़े लोग मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर डीघल गांव में हुई अहलावत खाप की पंचायत में प्रधान जय सिंह रावत, सचिव रामकुमार, पूर्व सरपंच मांगेराम, दिलबाग सिंह, रामकुमार, रामलाल, रामकुमार सहित खाप के अनेक लोग मौजूद रहे।

- 24 को कादियान खाप मलिक के खिलाफ सरकार के नाम सौंपेगी ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed