फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मलिक पर हमले की करवाई जाए उच्चस्तरीय जांच: धनखड़

मलिक पर हमले की करवाई जाए उच्चस्तरीय जांच: धनखड़

Tue, 15 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
मलिक पर हमले की करवाई जाए उच्चस्तरीय जांच: धनखड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
राशलवाला चौक पर सोमवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति जिला प्रधान जितेंद्र धनखड़ ने की। धनखड़ ने कहा कि टोहाना के समैण गांव में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पर किया गया हमला कायराना और निंदनीय है। धनखड़ ने कहा कि मलिक पर हुए हमले में सरकार के कुछ प्रभावशाली लोग शामिल हैं। ऐसे में सरकार के द्वारा इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए। ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। सरकार के द्वारा अगर मामले की सही जांच करवाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो जाट समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने को मजबूर हो जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकारी की रहेगी। उन्होंने कहा कि मलिक पर किया गया हमला पूरी तरह से सुनियोजित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed