{"_id":"5bcf7734bdec2269b444512a","slug":"111540323124-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद पहुंचे रेहड़ीधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद पहुंचे रेहड़ीधारक
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। अतिक्रमण हटाने व सड़कों पर गंदगी फैलाने पर सोमवार को नगर परिषद द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को रेहड़ीधारक एकत्रित होकर नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने नप के सामान जब्त करो अभियान पर एतराज जताया और भविष्य में इस तरह की कार्रवाई न करने की मांग की। नप चेयरमैन और ईओ ने उन्हें वेंडिंग पॉलिसी के तहत जगह व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया और इसके बाद वो वापिस लौट आए।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे रेहड़ीधारकों ने बताया कि सोमवार को नप टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे खड़ी पांच रेहड़ियां जब्त कर लीं और बाद में दो-दो हजार रुपये जुर्माना लगाकर इन्हें छोड़ा गया। रेहड़ीधारकों ने बताया कि उन पर भविष्य में नप इस तरह की कार्रवाई न करें। इस पर चेयरमैन संजय छपारिया और ईओ विजयपाल ने बताया कि यह अभियान जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार चलाया गया था और नगर परिषद शहर की वेंडिंग पॉलिसी बना चुकी है। इसके तहत शहर का सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है और 540 रेहड़ीधारकों ने अपना पंजीकरण नगर परिषद कार्यालय में कराया है। उन्होंने बताया कि इन रेहड़ीधारकों को शहर में अलग-अलग जगह अलॉट की जाएंगी और इसके लिए पांच जगह चिह्नित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण कराने वाले रेहड़ीधारकों को आई कार्ड सहित शौचालय व पानी की सुविधा भी चिह्नित जगहों पर मुहैया कराई जाएगी। इस आश्वासन पर रेहड़ीधारक लौट गए।