{"_id":"598f53d34f1c1bfe538b4a1b","slug":"111502565331-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट समाज को संगठित होकर लड़ाई लडने की जरूरत: यशपाल मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट समाज को संगठित होकर लड़ाई लडने की जरूरत: यशपाल मलिक
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट समाज को संगठित होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत: यशपाल मलिक
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा
जाट समाज की आरक्षण की मांग को लेकर संगठित होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है। हमें साजिशों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी और यह लड़ाई समाज के लोगों की एकजुटता से ही जीती जाएगी। जाट समाज अपनी इन की मांगों को पूरा करवाने के लिए सिर नहीं झुकाएगा।
यह बात अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने शनिवार को अनाज मंडी में आयोजित जाट समाज के सम्मेलन में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी ने की। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप बाढड़ा भी मौजूद रहे।
यशपाल मलिक ने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम ने समाज सुधार और उत्थान के लिए कई कार्य किये। उनके बाद पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल, चरण सिंह और बंसीलाल ने समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर आरक्षण की लड़ाई लड़नी होगी। यह लड़ाई जाट समाज के खिलाफ साजिश की लड़ाई है।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बल्हारा ने आह्वान किया कि 27 अगस्त को झज्जर में प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें। 24 नवंबर को रोहतक में दीनबंधु सर छोटूराम जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सम्मेलन में देश के 175 जिलों के लोग भाग लेंगे। इस अवसर पर राजकुमार, देवेंद्र, विद्यानंद श्योराण, अनोखी देवी, भीम सिंह, श्योराण खाप-25 अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला, जगराम मान, उमेद, सुबेदार राजमल, कमल सिंह मांढ़ी, प्रदीप बाढड़ा, कैप्टन रामप्रकाश, पूर्व सरपंच सुखबीर, रामकिशन, सुबेदार संपत, महीपाल आर्य, सुरेश, विरेंद्र पहलवान, सत्यवीर धनासरी, रामकुमार मौजूद थे।