फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   11 injured

केएमपी पर बाढ़सा के पास पिकअप गाड़ी फटा ट्रायर, 11 घायल

Mon, 26 Aug 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
11 injured
केएमपी एक्सप्रेस हाइवे पर बाढ़सा गांव के पास पिकअप गाड़ी के पलटने से 11 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को झज्जर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। गाड़ी पलटने का कारण अचानक टायर फटना बताया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि 11 श्रद्धालु गोगामैड़ी से होते हुए अपने गांव की ओर लौट रहे थे। सुबह वे केएमपी एक्सप्रेसवे पर चल रहे थे। अचानक पिकअप गाड़ी का अगला टायर फटने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगडने से गाड़ी पलट गई और गाड़ी में बैठे 11 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को झज्जर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। घायलों की पहचान घायल दीपक पुत्र रामफल, नेतराम पुत्र ज्ञानीराम, धर्मबीर पुत्र चंदसेन, धनपत पुत्र भुरीलाल, खल्ली पुत्र मंगली, अनिल पुत्र शीशपाल, प्रवीण पुत्र लटूरीलाल, खकूरी पत्नी कंवरपाल, संतोष पुत्री संतोष, मानक पुत्र कंवरपाल, रघुबीर पुत्र कुलफाल, जयप्रकाश पुत्र रामफल निवासी संभल यूपी के रूप में पहचान हुई। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रैफर किया गया। मामले की सूचना बादली पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी श्रीकांत का कहना है कि सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी है जिन्हें रोहतक पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed