फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   10th class student burnt alive for refusing to marry, referred to PGI

Haryana: शादी से इन्कार करने पर 10वीं की छात्रा को जिंदा जलाया, पीजीआई रेफर

Thu, 29 Feb 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Feb 2024 01:52 AM IST
सार

सेक्टर-9 चौकी से जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि एक किशोरी झुलसी अवस्था में अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसकी हालत गंभीर है। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक को भी जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
10th class student burnt alive for refusing to marry, referred to PGI
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में घर से स्कूल जाने के लिए निकली एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी हालत में मिली। किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी पर शादी करने का दबाव डाला।

विज्ञापन


किशोरी ने शादी से इन्कार किया तो युवक ने तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक अभी फरार है।
विज्ञापन


बिहार मूल का एक परिवार शहर की एक कॉलोनी में किराये पर रहता है। परिवार की 17 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार सुबह वह सहेली के साथ स्कूल में रोल नंबर स्लिप लेने के लिए घर से निकली थी। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी बैंक कॉलोनी स्थित एक कमरे में झुलसी हुई अवस्था में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और किशोरी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने किशोरी की हालत के लिए बैंक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। आरोपी युवक भी प्रवासी है।


प्रारंभिक तौर पर जांच में सामने आया है कि युवक पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था। उसने किशोरी को अपने कमरे पर बुलाया था। किशोरी ने शादी से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed