फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीवर का ढक्कन खोलकर चले गए,नहीं हुई ब्लॉकेज ठीक

सीवर का ढक्कन खोलकर चले गए,नहीं हुई ब्लॉकेज ठीक

Tue, 19 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीवर का ढक्कन खोलकर चले गए,नहीं हुई ब्लॉकेज ठीक
ब्लॉकेज ठीक करने आए थे, सीवर का ढक्कन खोलकर चले गए, परेशानी बढ़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
वार्ड नंबर 20 एमसी कालोनी में सीवर ब्लॉक की समस्या से परेशान लोगों में विभाग के खिलाफ रोष बना हुआ है। इस दौरान लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर उनकी समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। कालोनी के लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी सीवर समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि सीवर की ब्लॉकेज खोलने के लिए कर्मचारी तो आए लेकिन केवल सीवर का ढक्कन खोलकर बिना काम किए लौट गए। जिस कारण परेशानी और बढ़ गई। दूषित पानी घरों के
सामने जमा होने से लोग परेशान है। वार्डवासी नवरत्न, जगवीर, महेश, रामनिवास, रणधीर, और अनूप ने बताया कि पिछले एक वर्ष से एमसी कालोनी में सीवर बलॉक की समस्या बनी हुई है। कालोनी वासियों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग के जेई मौका देख चुके हैं लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सीवर व्यवस्था ठप होने से यहां रहना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


गली में दूषित पानी जमा होने से दिक्कतें बढ़ रही हैं। विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या की ओर ध्यान
नहीं दिया जा रहा।
शंकर
एक वर्ष से सीवर की समस्या बनी है। प्रशासन को शिकायत देते हैं लेकिन कर्मचारियों के कान पर जूं नहीं रेंगती।
राहुल

सीवर ब्लॉक की समस्या से लोग बेहद परेशान हैं। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। समस्या जस की तस है।
सतबीर
सीवर लाइन की नियमित सफाई नहीं की जाती और इसके चलते लाइन ब्लॉक पड़ी हैं। सीवर ओवरफ्लो से घरों के सामने गंदगी जमा है। जगदीश
:::
सीवर ब्लॉक की शिकायत मिल है। जल्द ही विभाग सीवर ब्लॉकेज खुलवाकर समस्या का स्थायी समाधान कर देगा। हमारी टीमें शहर में सीवर ब्लॉकेज खोलने के काम में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed