फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एलपीजी गैस का रिसाव होने के बावजूद 41 किमी. दौड़कर बहादुरगढ़ पहुंची 32 वैगनों की गाड़ी, हादसा टला

एलपीजी गैस का रिसाव होने के बावजूद 41 किमी. दौड़कर बहादुरगढ़ पहुंची 32 वैगनों की गाड़ी, हादसा टला

Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एलपीजी गैस का रिसाव होने के बावजूद 41 किमी. दौड़कर बहादुरगढ़ पहुंची 32 वैगनों की गाड़ी, हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गुजरात के जाम नगर से एलपीजी लेकर दिल्ली के घेवरा स्थित आईओसी गैस प्लांट जा रही गाड़ी के एक वैगन से एलपीजी का रिसाव होने से बहादुरगढ़ स्टेशन पर हड़कंप मच गया। 32 वैगनों की इस गाड़ी के एक वैगन से गैस रिसाव होने की जानकारी रेलवे को रोहतक स्टेशन से ही मिल गई थी। लेकिन ओएचई बंद न होने के कारण गैस रिसाव में ही गाड़ी को रोहतक से 41 किलोमीटर दूर बहादुरगढ़ स्टेशन पर भेज दिया गया। बहादुरगढ़ में ओएचई बंद होने के बाद यहां आईओसीएल के कर्मचारियों ने गैस रिसाव बंद किया। समय रहते यदि गैस रिसाव बंद नहीं किया जाता तो पूरा बहादुरगढ़ दहल जाता। समय रहते बहादुरगढ़ स्टेशन पर रिसाव बंद कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार एलपीजी वैगन से रिसाव की सूचना जैसे ही रोहतक में मिली तो वहां इसे रोक दिया गया। इसके बाद दिल्ली के घेवरा प्लांट से आईओसीएल की टीम रोहतक के लिए निकली, लेकिन ओएचई लाइन बंद न होने के कारण गाड़ी को रोहतक से बहादुरगढ़ भेज दिया गया। बहादुरगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर रोकी गई इस गाड़ी के लीक वैगन से तेज दुर्गंध आ रही थी। गाड़ी के बहादुरगढ़ पहुंचने से पहले ही आईओसीएल के घेवरा प्लांट से टीम यहां पहुंचकर अलर्ट हो गई थी।
विज्ञापन

गाड़ी के बहादुरगढ़ आते ही दिल्ली से रेलवे के ओएचई की टीम ने यहां पहुंचकर लूप लाइन की विद्युत सप्लाई बंद करवाई। इससे पहले जीआरपी की टीम ने पूरे प्लेटफार्म को खाली करवा दिया। आसपास हर तरह की ज्वलनशील गतिविधियां तुरंत रोक दी गई। ओएचई लाइन बंद होने के बाद आईओसीएल की टीम रिसाव बंद करने के लिए वैगन पर चढ़ गई। कुछ ही मिनट में वॉल्व को ठीक करके गैस रिसाव रोक दिया गया। जब रिसाव पूरी तरह से रुक गया तो विद्युत सप्लाई चालू करवाकर गाड़ी को घेवरा प्लांट के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक यशपाल मीणा का कहना है कि यह बड़ी घटना नहीं थी। वैगन के वॉल्व का नट ढीला होने से गैस लीक हुई थी। आईओसीएल की टीम ने उसे तुरंत बंद करके 15 मिनट में ही गाड़ी को रवाना कर दिया। इससे दूसरी गाड़ियों के परिचालन पर भी कोई असर नहीं पड़ा।


फायर ब्रिगेड को भी नहीं दी सूचना
लीक वैगन वाली गाड़ी के रोहतक से बहादुरगढ़ स्टेशन के लिए चलने से पहले ही रेलवे ने अपने स्तर पर तैयारी कर ली। यहां लगे अग्निशमन यंत्र लेकर कर्मचारी प्लेटफार्म पर अलर्ट हो गए। न जाने फायर ब्रिगेड को बुलाना क्यों जरूरी नहीं समझा गया। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई, लेकिन रेलवे की तरफ से सूचना न देना या फिर फायर ब्रिगेड का न पहुंचना सवाल खड़े कर रहा है। उधर, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित फायर स्टेशन इंचार्ज प्रदीप खत्री का कहना है कि फायर ब्रिगेड को रेलवे की तरफ से कोई सूचना नहीं मिली। फायर ब्रिगेड नहीं मांगी गई। यदि सूचना मिलती तो मौके पर पहुंचने में चंद मिनट भी नहीं लगते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed