{"_id":"5a74c8b44f1c1bd34b8b6777","slug":"101517602996-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से जुड़ा बाढ़सा एम्स-2, रोडवेज ने शुरू की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से जुड़ा बाढ़सा एम्स-2, रोडवेज ने शुरू की सेवा
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली (झज्जर)।
एम्स-2 बाढ़सा को एक बार फिर हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ से जोड़ दिया है। पिछले दिनों से बंद कई गई बस सेवा दोबारा से शुरू हो गई है। फरवरी माह में शुरू हुई बस सेवा से यात्रियों में खुशी का माहौल बन गया है। पिछले कई माह से बस सेवा बंद होने से यात्री काफी परेशानी झेल रहे थे।
हरियाणा रोडवेज की बस सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर बाढ़सा से चलकर बादली और बहादुरगढ़ होते हुए चंडीगढ़ का सफर तय करेगी। ऐसे में जहां चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। वहीं, बहादुरगढ़ और सोनीपत जाने वाले दैनिक यात्री भी उक्त बस का फायदा उठा सकेंगे। प्रतिदिन काफी संख्या यात्री और छात्र सोनीपत और बहादुरगढ़ जाते हैं। लेकिन स्थायी सुविधा न होने के चलते उन्हें दिल्ली तक सफर तय करना होता था। अब सीधी बस सेवा से उन्हें सुबह रोडवेज बस मिलेगी। सबसे ज्यादा फायदा छात्रों को होगा। जोकि समय पर अपने कॉलेज व शिक्षण संस्थान में पहुंच सकेंगे। शुक्रवार को यात्रियों ने बस सेवा लुप्त उठाया।