फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   10 accused arrested for violating lockdown rules, 220 challans

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर 10 आरोपी गिरफ्तार, 220 के काटे चालान

Sat, 08 May 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
10 accused arrested for violating lockdown rules, 220 challans
झज्जर। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिले में लगाए लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने के लिए झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमें जिलेभर में तैनात की गई हैं। टीमों ने शुक्रवार को नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मास्क न लगाने वाले 220 लोगों के चालान भी काटे गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस थाना सदर झज्जर की एक टीम ने एक आरोपी कर्मबीर निवासी गांव दादरी तोए को नियमों को काबू किया है। महिला थाना बहादुरगढ़ की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर दीपक निवासी बामडोली को नाहरा नाहरी रोड बहादुरगढ़ से, थाना आसौदा की टीम ने राजेश निवासी गांव रोहद को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते उसके गांव से काबू किया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ सेक्टर छह की टीम ने पकड़े दो आरोपी
थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की दो अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों को नियमों की अवहेलना करते काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों में गोविंदा निवासी रंजीत कॉलोनी बादली रोड बहादुरगढ़ और रवि निवासी जटिया मोहल्ला बहादुरगढ़ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। थाना सदर बहादुरगढ़ की दो अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों में पवन निवासी गांव सोलधा व ओमप्रकाश निवासी गांव सिलौठी शामिल हैं। थाना बेरी की एक टीम ने एक आरोपी सोमबीर निवासी बेरी को काबू किया। थाना शहर बहादुरगढ़ की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी राहुल निवासी मुंडका दिल्ली को नियमों का उल्लंघन करते आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ से काबू किया। इसी प्रकार से महिला थाना झज्जर की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए झज्जर से लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी विकास निवासी प्रिया कॉलोनी झज्जर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई लाई गई। वहीं महिला पुलिस थाना की टीम ने बसों में भी यात्रियों को मास्क वितरित कर उन्हें नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित थानों में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। लोगों से अपील है कि वे बेवजह घरों से बाहर न निकलें। नियमों का पालन करें।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed