{"_id":"829a3bfc4e94da1d40945d9ae3b24379","slug":"illegal-abortions-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां की गली मोहल्लों में हो रहा अवैध गर्भपात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां की गली मोहल्लों में हो रहा अवैध गर्भपात
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Jan 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लंबे समय से झोलाछाप डाक्टर अवैध गर्भपात और लिंग जांच की गतिविधियों में संलिप्त हैं, लेकिन सरकार के सामने यह सच छापे की कार्रवाई के बाद आया है।
विज्ञापन
पिछले 15 दिनों में राज्य में 243 झोलाछाप डाक्टरों पर छापेमारी की गई। जिसमें से 209 के खिलाफ मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इन मामलों में 209 एफआईआर दर्ज करवाई हैं। जिसमें से 22 पीएनडीटी और एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन आफ प्रेगनेंसी) से संबंधित हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर के बढ़े अंतर को समाप्त करने के लिए राज्य के सभी जिलों को सात जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन
अब तक 16 जिलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला अधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं।
इन बैठकों में सबंधित जिलों की विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। कुरुक्षेत्र 17वां जिला है, जहां पर इस संदर्भ में वीरवार को अधिकारियों की बैठक ली गई।
विज्ञापन
फरीदाबाद जोन के तहत पलवल, मेवात और फरीदाबाद जिले आते हैं, जिनमें 62 झोलाछाप डाक्टरों की चेकिंग की गई। जिनमें से 7 पलवल, 30 मेवात और 25 फरीदाबाद जिले से संबंधित थे।
सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरीदाबाद में 25 में से 2 मामले पीएनडीटी से संबंधित थे। इसी प्रकार करनाल जोन में सोनीपत, पानीपत और करनाल जिले आते हैं।
इस जोन में 32 की चेकिंग की गई, जिनमें से 15 सोनीपत से, 6 करनाल से तथा 11 पानीपत से पाए गए।