फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   IIT Baba Abhay Singh reached Jhajjar with his wife

Haryana: महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी संग पहुंचे झज्जर वाले घर; सास ने उतारी आरती

Mon, 06 Apr 2026 03:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Apr 2026 03:18 PM IST
सार

अभय सिंह शादी के बाद पहली बार पत्नी संग अपने पैतृक जिले झज्जर में पहुंचे। उन्हें देखने के लिए लोगें का तांता लग गया।  उन्होंने बताया कि वे श्रीयूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
IIT Baba Abhay Singh reached Jhajjar with his wife
अपने माता-पिता का आर्शीवाद लेते अभय सिंह और उनकी पत्नी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में आईआईटी बाबा के नाम से चर्चा में आए अभय सिंह  बैंक खाते की केवाइसी अपडेट करवाने के लिए अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ सोमवार को झज्जर तहसील में पहुंचे। तहसील परिसर में वह अपने एडवोकेट पिता के चैंबर में कुछ देर रुके, जहां मीडिया से रूबरू हुए। 

विज्ञापन


सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़ 
चैंबर के बाहर अभय सिंह के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने उनके साथ पुरानी यादें भी ताजा कीं। अभय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बंगलूरू  की रहने वाली हैं। दोनों एक ही विजन पर साथ काम कर रहे हैं। माता-पिता से मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं उनसे जरूर मिलूंगा, लेकिन बड़े परिवार के लिए छोटे परिवार को छोड़ना पड़ता है।”

विज्ञापन

IIT Baba Abhay Singh reached Jhajjar with his wife
अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ अभय सिंह - फोटो : संवाद

पत्नी संग पहुंचे घर
अभय सिंह इस दौरान अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे। यहां अभय की मां ने अपनी बहु की आरती उतारी और गृह प्रवेश करवाया। मौके पर अभय सिंह के परिवार के लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। 

श्रीयूनिवर्सिटी बनाने का सपना
अभय सिंह ने बताया कि वे श्रीयूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “ज्ञान को कम्बाइन किया जाएगा। यहां सिखाने वाला ज्ञान और साधना वाला ज्ञान दोनों पर काम होगा।

IIT Baba Abhay Singh reached Jhajjar with his wife
आईआईटी बाबा अभय सिंह झज्जर में - फोटो : संवाद
सांसारिक चीजों से दूर रहना जरूरी: अभय सिंह
उन्होंने जोर देकर कहा कि सांसारिक चीजों से दूर रहना बहुत जरूरी है। फिलहाल वे अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं। महाकुंभ में अभय सिंह की साधु वेशभूषा, IIT बैकग्राउंड और स्पष्ट विचारों की वजह से उनकी काफी चर्चा हुई थी। अब शादी के बाद वे अपनी आध्यात्मिक और शैक्षणिक यात्रा को नई दिशा देने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन

IIT Baba Abhay Singh reached Jhajjar with his wife
आईआईटी बाबा अभय सिंह और उनकी पत्नी प्रीतिका - फोटो : संवाद
अभय सिंह ने फरवरी माह में की थी शादी
सूत्रों के मुताबिक अभय सिंह ने इस साल 15 फरवरी 2026 को शादी की थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शादी की थी। वहीं, दोनों ने 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की थी जिसके बाद वह हिमाचल में ही रह रहे हैं। शादी के बाद वह पहली बार अपने पैतृक जिले झज्जर में पहुंचे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed