फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Huge crowd of devotees gathered in the temples of Haryana

सावन का पहला सोमवार: हरियाणा के मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम

Mon, 14 Jul 2025 11:46 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला डिजिटल डेस्क
अमर उजाला डिजिटल डेस्क Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 11:46 AM IST
सार

सावन के पहले सोमवार को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं जिसमें बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती शामिल है।

विज्ञापन
Huge crowd of devotees gathered in the temples of Haryana
सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह के पहले सोमवार को हरियाणा के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव को समर्पित इस पवित्र माह में भक्तों ने "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और बेलपत्र, दूध, दही, शहद, और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त की। 
विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार को करनाल के घरोंडा में श्रद्धालुओं ने शिव परिवार की पूजा अर्चना की और भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की शिव मंदिरों में लंबी कतारें लग गई थीं। श्रद्धालुओं ने शिव बाबा पर जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी। इसके अलावा सावन के पहले सोमवार को रोहतक शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैश्य कॉलेज रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन


वहीं, सोनीपत शहर के ककरोई चौक स्थित शंभू दयाल मंदिर, मॉडल टाउन स्थित गीता भवन मंदिर, नवदुर्गा माता मंदिर, सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर, जटवाड़ा स्थित शिव मंदिर, सेक्टर-23 स्थित शिव मंदिर, कामी रोड स्थित बाबा धाम मंदिर, काली माता मंदिर, मुरथल रोड स्थित शिव मंदिर, राई स्थित शिव मंदिर, गांव सेवली स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ पहले सोमवार को सुबह से ही देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं जिसमें बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती शामिल है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में भगवान शिव की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भक्तों ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर और मंत्रों का जाप करते हुए रुद्राभिषेक किया। कांवड़ियों की भारी संख्या में उपस्थिति ने मंदिरों में उत्साह को और बढ़ा दिया। मंदिर समितियों ने भक्तों की सुविधा के लिए अतिरिक्त सेवादारों की व्यवस्था की है ताकि किसी को असुविधा न हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed