फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   HSGPC nominated nine members

Breaking: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के 9 सदस्य मनोनित, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

Sun, 11 May 2025 07:37 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 07:37 PM IST
सार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (HSGPC) ने अपनी कार्यकारिणी को और सशक्त करने के लिए 9 नए सदस्यों का मनोनयन किया है।

विज्ञापन
HSGPC nominated nine members
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के 9 सदस्य मनोनित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) की पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रविवार को बैठक के दौरान 9 सदस्यों को मनोनीत किया गया। अब एचएसजीपीसी के कुल 49 सदस्य हो गए। 13 मई को पंचकूला में सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होगा, साथ ही इन 9 सदस्यों को प्रमाण पत्र भी सौंपा जाएगा। इसके बाद 49 सदस्य एचएसजीपीसी की व्यवस्थाओं को संचालित करने वाली पंचवर्षीय कमेटी के अध्यक्ष सहित 11 सदस्यों का चुनाव करेंगे। इसके लिए अलग से तारीख तय होगी।

विज्ञापन


पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन चुनाव कमेटी के चेयरमैन एचएस भल्ला ने की। इस दौरान मेंबर सेक्रेटरी एचसीएस संदीप कुमार भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त नवनिर्वाचित 40 सदस्य भी शामिल हुए। सीएम नायब सैनी के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


नए नियमों के तहत 9 सदस्यों में 2 महिला, दो एससी, एक बीसी, दो जरनल और दो पंजीकृत सिख सभा के सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इनमें दो एससी और एक बीसी सदस्यों को 13 सदस्यों की कमेटी ने मनोनीत किया है। इसी तरह अन्य सभी श्रेणी में दो-दो सदस्यों को 9-9 सदस्यों को कमेटी ने मनोनीत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सदस्य मनोनीत 

इनमें अकाल पंथ मोर्चा के चार सदस्य सेवा सिंह, गुरमेल सिंह, हरिंदर सिंह और बलकार सिंह शामिल है। हरियाणा सिख पंथक दल के सदस्य रविंदर सिंह ने कहा कि हारे हुए सदस्यों को दोबारा सदस्य नहीं बनाने की मांग उठाई थी, मगर उसे नहीं माना गया।



पंचवर्षीय कमेटी के बाद प्रक्रिया पूरी होगी 

प्रधान सहित 11 सदस्यों की पंचवर्षीय कमेटी होने के बाद प्रक्रिया पूरी होगी। इनमें प्रधान, उपप्रधान, खजांची, संयुक्त सचिव सहित अन्य सदस्य होंगे। यह कमेटी राज्य के सिख समुदाय के धार्मिक और सामाजिक कार्यों की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed