फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   How did after such a lapse

आखिरकार कैसे हुई इतनी बड़ी चूक

Thu, 21 Nov 2013 08:46 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Thu, 21 Nov 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
How did after such a lapse

दूसरी कक्षा की हिंदी की किताब में हरियाणा का गलत नक्शा छापना पब्लिशर और संबंधित शिक्षा अधिकारी दोनाें को भारी पड़ सकता है। शिक्षा निदेशालय ने इस मामले को संज्ञान में लेकर प्रत्येक जिले के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने एक नवंबर के अंक में दूसरी कक्षा की हिंदी की किताब में हरियाणा का नक्शा छापा था, जिसमें पलवल जिला ही नहीं था। मालूम हो कि एक से आठवीं कक्षा की किताब को सरकार की ओर से मुफ्त स्कूलों में दिया जाता है। इन किताब को प्रति वर्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से छपवाकर स्कूलों तक भिजवाया जाता था। लेकिन इस बार हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद् को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसने प्राइवेट पब्लिशरों को अलग-अलग किताबों को छापने का टेंडर दिया।
विज्ञापन


प्रत्येक जिले से एक या दो शिक्षा अधिकारियों को किताब को छपवाने के लिए पब्लिशर के यहां पर तैनात भी किया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश शास्त्री ने बताया कि मुख्यालय को रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। अब कार्रवाई किस पर होगी। यह तो उच्च अधिकारियों को तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed