फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   youths blocked the BJP District Presidents car by positioning their motorcycle in its path

Hisar News: चानौत में युवकों ने बाइक अड़ाकर भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी रुकवाई

Mon, 24 Aug 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 24 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
youths blocked the BJP District Presidents car by positioning their motorcycle in its path

विज्ञापन

हांसी। गांव चानौत में रविवार देर शाम को भाजपा के हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर कुछ युवकों ने विरोध किया। अशोक सैनी गांव में बैठक करने व तीन परिवारों में शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। आरोप है कि वापस लौटते समय दो बाइक सवार युवकों ने गली में बाइक अड़ाकर उनकी गाड़ी रोक ली और उनके साथ बहस व बदसलूकी की।



घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि अशोक सैनी का कहना है उन्होंने गाड़ी से उतरकर युवकों से बात कर उन्हें समझाया भी व बाद में वह वहां से निकल गए। सैनी गांव में शोक प्रकट कर लौट रहे थे तो बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा दी। सैनी खुद गाड़ी से नीचे उतकर युवाओं को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान युवक ने कहा कि धरने के समय से ही गांव में भाजपा का विरोध किया जा रहा है। मौके पर मौजूद भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने उस युवक को समझाया और कहा कि किसी के दुख में शामिल होने के लिए गांव आना गलत नहीं है। हालांकि इसके बाद वह बरवाला रोड से वापस हांसी आने लगे तो भी उन्हीं युवकों ने बाइक अड़ाकर उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। गांव में टी-कनेक्शन की मांग को लेकर करीब 60 दिनों तक धरना चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनूप बोले- भाजपा गांव से दूर रहे



आंदोलन के दौरान धरना कमेटी के सदस्य रहे अनूप चानौत ने इस मामले पर कहा कि आंदोलन में दर्ज किए गए पुलिस केस अभी तक वापस नहीं हुए हैं। न ही पाइपलाइन बिछाई गई है। उन्होंने कहा कि जब तक चानौत गांववासियों के ऊपर दर्ज मामले पूरी तरह से खत्म नहीं होते तब तक उनको चानौत गांव से दूर रहना चाहिए।


आरोपियों ने गाड़ी रुकवाकर बहसबाजी की। इनमें से एक एक आरोपी शराब के नशे में था। उसे समझाकर हम आ गए थे। एक युवक से पूरे गांव पर उंगली नहीं उठाई जा सकती है। बाकी माहौल ठीक है। ऐसे किसी के कहने से गांव में जाना बंद नहीं कर सकते।- अशोक सैनी, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed