फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth shot dead in land dispute

जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 03 Jul 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in land dispute
मौके से बरामद की गई गाड़ी। - फोटो : Hisar
खेड़ी जालब में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने गोली चला दी, जिसमें एक गोली खेड़ी जालब निवासी 50 वर्षीय बलजीत को लगने से उसकी मौत हो गई। नारनौंद पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। नारनौंद के डीएसपी विनोद शंकर भी वारदात स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

खेड़ी जालब निवासी मनजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके परिवार की खेवट इकट्ठी है। उसकी बुआ फूली देवी के नाम 37 कनाल जमीन है और उसके साथ उनका जमीन की तकसीम का केस चल रहा है। वीरवार शाम को 10-12 गाड़ियों में 40-50 लोग आकर जमीन पर कब्जा करने के इरादे से खेेतों में आकर ट्रैक्टर से जुताई शुरू कर दी। उसके चाचा का लड़का बलजीत, सत्यवान, मनवीर, चांदीराम, उसकी मां संसोमता देवी व मायावती अपने ट्रैक्टर से खेत में गए। जब वो माइनर के पुल के पास पहुंचे तो वहां पर नारनौंद निवासी कुलबीर जमीन पर जुताई कर रहा था। जब उन्होंने रोका तो पहले से ही मौजूद खरड़ अलीपुर निवासी मैनपाल व फुल्ली, बास बादशाहपुर निवासी विकास, नारनौंद निवासी अनुज व मनदीप, रेवाड़ी जिले के बड़ौली निवासी बिल्लू, झोझू निवासी योगेश, संदीप व राजेश, सुखरा निवासी सुरेंद्र, संगतपुरा निवासी सुधीर, जींद निवासी दीपांशु, दादरी निवासी मनजीत, भैणी अमीरपुर निवासी दीपक, किनाना निवासी संदीप व बरवाला निवासी दीपांशु के साथ 25 अन्य व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया। उनके हाथों में लाठी-डंडे, बंदूक व अन्य हथियार थे। विकास ने दुनाली बंदूक से बलजीत पर फायर किया, जो उसकी जांघ में लगी, जिससे बलजीत जमीन पर गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां पर आ गए। इन्हें देखकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए, जिसके बाद बलजीत को बरवाला के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 148, 149, 447, 302, 506 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
अभी तक कि जांच में मामला जमीन की खरीद को लेकर हुआ है। पुलिस को मौके से दो गाड़ियां व एक ट्रैक्टर बरामद हुआ है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को हिसार में करवाया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, थाना प्रभारी थाना, नारनौंद

इस ट्रेक्टर पर आए थे आरोपी।

इस ट्रेक्टर पर आए थे आरोपी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed