फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   youth murder in Barwala Hisar

अवैध संबंध के शक में की युवक ने दोस्त की हत्या

Tue, 01 Jun 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
youth murder in Barwala Hisar
बरवाला (हिसार)। गांव सरसौद में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने खेत में सो रहे अपने ही दोस्त की कस्सी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक प्रदीप के पिता राजबीर के बयान पर गांव सरसौद निवासी एक युवक के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलने के बाद डीएसपी रोहतास सिहाग, थाना प्रभारी प्रह्लाद राय मौके पर पहुंचे व घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। वहीं पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से जरूरी तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक प्रदीप के पिता गांव सरसौद निवासी राजबीर ने कहा है कि 24 वर्षीय प्रदीप अविवाहित था। उसका खेत गांव के नजदीक है। इस कारण से प्रदीप पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए खेत में बनी झोपड़ी में ही रात को सोता था। रविवार रात को भी प्रदीप करीब साढ़े 8 बजे खाना खाकर खेत में सोने चला गया। रात 1 बजे उसका भतीजा अनिल खेत में रखवाली के लिए गया। अनिल भी अक्सर पशुओं से फसलों की रखवाली को लेकर खेत में जाता रहता है। आरोप है कि इस दौरान अनिल ने देखा कि गांव का ही एक युवक कस्सी से प्रदीप के सिर, गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार वार कर रहा था। अनिल ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो अंधेरे का फायदा उठाकर वह मौके से भाग गया। इस दौरान प्रदीप ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। राजबीर के अनुसार अनिल ने उसे घटना की जानकारी फोन पर दी। इसके बाद वे ग्रामीणों व अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। मृतक के पिता राजवीर के अनुसार आरोपी युवक को शक था कि प्रदीप के संबंध उसकी भाभी के साथ हैं, जिसे लेकर उसने हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed