फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth living in consensual relationship committed suicide by swallowing sleeping pills

सहमति संबंध में रह रहे युवक ने नींद की गोलियां निगलकर की खुदकुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth living in consensual relationship committed suicide by swallowing sleeping pills
पवन आत्महत्या मामले में परिजनों के ब्यान दर्ज करने सामान्य अस्पताल पहुंची सेक्टर-13 चौकी पुलिस। स - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सिटी स्टेशन की नेताजी कॉलोनी निवासी एक युवक ने नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक की मां ने उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। युवक पिछले चार साल से एक लड़की के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। मुर्गा फार्म के समीप बेसुध हालत में पड़े युवक को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना सेक्टर 13 पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक युवक की मां की शिकायत पर आरोपी लड़की सहित उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नेताजी कॉलोनी निवासी प्रेम देवी ने बताया कि उसका 28 वर्षीय उसका बेटा पवन सिटी स्टेशन निवासी नामक युवती के साथ पिछले चार साल से सहमति संबंध में रह रहा था। युवती ने उसके बेटे पर दबाव बनाया तो करीब डेढ़ साल पहले उसका बेटा परिवार से अलग उसके पास रहने लगा। प्रेम देवी ने पुलिस को बताया कि करीब दो तीन दिन पहले ही उसका बेटा उससे मिलने घर आया था, लेकिन लड़की को यह रास नहीं आया। उसके बेटे ने फोन कर उसे बताया था कि वह आरोपी युवती से पीछा छुड़ाना चाहता है और लड़की अपने दो भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करती है। प्रेम देवी का आरोप है कि लड़की की मां ने भी फोन कर उसे धमकी दी थी। प्रेम देवी ने बताया कि डॉ. राजेश नामक एक व्यक्ति भी उसके बेटे को नींद की गोलियां देता था। उसे बुधवार सुबह पता चला कि उसके बेटे पवन ने नींद की गोलियां खा ली हैं और वह मुर्गा फार्म के पास बेसुध हालत में पड़ा है। परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही सेक्टर 13 पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
मृतक पवन के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक पवन की मां प्रेमदेवी ने अपने बेटे की मौत के लिए लड़की, उसके दो भाई, मां व डॉक्टर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, इंचार्ज सेक्टर 13, पुलिस चौकी भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed