फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth Congress took out a march

Hisar News: युवाओं को रोजगार दो, न्याय दो अभियान में युवा कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Tue, 13 Feb 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress took out a march
हिसार में पदयात्रा​ निकालते युवा कांग्रेस के पदा​धिकारी।
हिसार। हिसार युवा कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार दो, न्याय दो अभियान की शुरुआत की। युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सहारण के नेतृत्व में युवाओं ने अपने हक के लिए रेड स्क्वेयर मार्केट में पद यात्रा निकाली। सतेंद्र सहारण ने कहा कि राहुल गांधी ने युवाओं को उनके अधिकार दिलाने का बीड़ा उठाया है। अभियान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी, सहप्रभारी अरुणा महाजन, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुधिराजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी ने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में पूरे देश में पहले स्थान पर है। बीजेपी-जेजेपी सरकार निरंतर प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। सरकार ने सीईटी के तहत ग्रुप सी की 32,000, ग्रुप डी की 13536 भर्तियों को 2021 से लंबित रखा हुआ है। नतीजों को एक साथ घोषित न कर धांधली की गई है। तीन साल में केवल एक बार सीईटी लेने से लाखों अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से वंचित रखा गया है।
विज्ञापन

मनीष चौधरी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में टीजीटी, पीजीटी के 27878 पदों को अब तक भरा नहीं गया है। पिछले दस साल से जेबीटी की भर्तियां नहीं हुई हैं। सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 62 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। यूनिवर्सिटी में भी हजारों पद खाली पड़े हैं। 2019 से फार्मासिस्ट की भर्ती नहीं निकाली गई हैं। अरुणा महाजन ने कहा कि कौशल निगम के माध्यम से पक्की नौकरियों का रास्ता बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि युवा कांग्रेस कॉलेज, यूनिवर्सिटी, लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर, गांव गांव जाकर ‘रोजगार दो, न्याय दो’ मुहिम से प्रत्येक युवा को जोड़ेगी। डोर टू डोर अभियान में युवा कांग्रेस पर्चे बांटेगी। हर जिले में मशाल यात्रा और मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। अग्निपथ योजना के विरोध में भी आवाज उठाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा, इंद्रपाल विर्क, नीतेश शर्मा सचिव आदित्य मान, सुरेश घोड़ेला, आशीष मलिक, विजेंद्र हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed