{"_id":"687be8c61a576e3ae20719c8","slug":"youth-beaten-with-sticks-due-to-personal-rivalry-deep-injuries-on-head-hisar-news-c-21-hsr1020-670364-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आपसी रंजिश में युवक को लाठियों से पीटा, सिर में गहरी चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आपसी रंजिश में युवक को लाठियों से पीटा, सिर में गहरी चोटें
Sun, 20 Jul 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव राखीगढ़ी के पास शनिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक पर उसके ही परिवार के लोगों ने लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक अजय को सिर व शरीर में चोटें आई हैं। परिजन उसको इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां से उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना को लेकर पीड़ित युवक के भाई विशाल ने जानकारी दी कि अजय सुबह किसी काम से खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उनके दो ताऊ सुरेश व रणबीर जो उनके पास ही रहते हैं। वे पहले से ही घात लगाए बैठे थे। उन्होंने अजय को घेर लिया और लाठियों से ताबड़तोड़ वार करने लगे। अजय के शोर मचाने पर विशाल मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। विशाल का कहना है कि पहले भी कई बार उनके परिवार और ताउओं के बीच कहासुनी हो चुकी है। शनिवार सुबह हमले के वक्त सुरेश और रणबीर नशे की हालत में थे। खेतों में शोर सुनकर आसपास के अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों भाग गए। विशाल ने बताया कि अजय के पिता किसी काम से गांव से बाहर गए हुए हैं।