फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young woman accused of fatally attacking retired female employee with a knife arrested, case registered

Hisar News: सेवानिवृत्त महिला कर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला करने की आरोपी युवती गिरफ्तार, केस

Wed, 17 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 17 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Young woman accused of fatally attacking retired female employee with a knife arrested, case registered
हिसार। जवाहर नगर की गली नंबर छह निवासी सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला करने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर केस भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घायल महिला के परिजनों के अनुसार घर से 3 लाख रुपये के गहने और 15 हजार रुपये की नकदी गायब मिली है। पुलिस को दी शिकायत में जवाहर नगर की गली नंबर छह निवासी बंटी ठकराल ने बताया कि मेरी मां वर्ष 2014 में एचएयू के होम साइंस कॉलेज से सेवानिवृत्त हुई थीं और अब वह घर पर ही रहती हैं। 14 सितंबर को मैं अपने बच्चों के साथ निजी कार्य के लिए चंडीगढ़ गया हुआ था।
विज्ञापन

मेरी मां घर पर अकेली थीं। मुझे दोपहर बाद तीन बजे पड़ोसियों ने फोन करके सूचना दी कि तमन्ना नाम की लड़की ने लूट के इरादे से आपके घर में घुसकर आपकी मां को जान से मारने की नीयत से तेजधार हथियार से हमला किया और घर से नकदी व कीमती सामान लूटकर घर से भाग गई। आपकी मां की हालत गंभीर है। इसके बाद मैं घर पहुंचा तो मां के पर्स से करीब 15 हजार रुपये, 6 तोले सोने के दो कड़े व एक मोबाइल, डेबिट कार्ड आदि गायब मिले। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला : जवाहर नगर की गली नंबर छह निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी उर्मिला ठकराल रविवार को वह घर पर सोई हुई थीं। दोपहर करीब ढाई बजे पास के घर में किराये पर रह रही युवती डाटा निवासी तमन्ना मुंह पर कपड़ा बांधकर व बैग लेकर महिला के घर पहुंची। उसने रसोई से चाकू उठाकर महिला पर हमला कर दिया। हमले के बाद महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर आ गई। इसके बाद युवती भी वहां से भाग गई। कुछ देर वही युवती कपड़े बदलकर पहुंची। मगर गली में मौजूद लोगों ने उसे पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed