फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   young man killed in Hisar by attacking him with bricks and stones, face of the deceased was crushed

Haryana: हिसार में ईंट-पत्थर से हमला कर युवक की हत्या, मृतक के चेहरे को कुचला; दो बच्चाें का था पिता

Tue, 10 Dec 2024 11:41 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Dec 2024 11:41 AM IST
सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के चेहरे को ईंट पत्थर मार कर कुचला गया है। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र शादीशुदा था। वह दो बच्चाें का पिता था। वह नाई की दुकान पर पार्टनरशिप में काम करता था।

विज्ञापन
young man killed in Hisar by attacking him with bricks and stones, face of the deceased was crushed
हिसार में युवक की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के सेक्टर 1-4 के पास नाई की दुकान पर काम करने वाले 28 साल के युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिलगेट की 50 फुटा गली निवासी सुरेंद्र सोमवार की रात घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सेक्टर 1-4 के पास न्यू जवाहर नगर में शव होने की सूचना दी। सुबह 7 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुरेंद्र के तौर पर हुई।
विज्ञापन




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के चेहरे को ईंट पत्थर मार कर कुचला गया है। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र शादीशुदा था। वह दो बच्चाें का पिता था। वह नाई की दुकान पर पार्टनरशिप में काम करता था। पुलिस ने सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले। जिसमें कुछ खास सफलता नहीं मिली। मृतक के मोबाइल से मौत के कारण का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed