फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young man eating burger while sitting in the car was shown a gun and asked for extortion of five lakhs

Hisar News: कार में बैठ बर्गर खा रहे युवक को बंदूक दिखा मांगी पांच लाख की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Young man eating burger while sitting in the car was shown a gun and asked for extortion of five lakhs
हिसार। सेक्टर 16-17 में कार में दोस्तों के साथ बैठकर बर्गर खा रहे विनोद नगर निवासी अक्षय को बंदूक दिखाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस धनंजय नामक युवक समेत अन्य के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में विनोद नगर के रहने वाले अक्षय ने बताया कि सोमवार को अपने दोस्त पटेल नगर निवासी युगम और 12 क्वार्टर निवासी धीरज कुमार के साथ कार में सवार होकर किसी काम से सेक्टर 16-17 में गए थे। शाम करीब 7 बजे वहां पर कार में बैठक कर बर्गर खा रहे थे। इसी दौरान पास में आकर एक कार रुकी। कार से धनंजय नामक युवक उतर कर आया। उसके हाथ में बंदूक थी। उसने आते ही मेरे पेट पर बंदूक लगा दी और बोला पांच लाख रुपये दे नहीं तो गोली मार दूंगा। इसी दौरान उसके तीन चार दोस्त भी आए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed