फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young man cheated of Rs 11.10 lakh in the name of getting a job in Defense Ministry

Hisar News: रक्षा मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 11.10 लाख रुपये ठगे

Fri, 29 Sep 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 29 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 11.10 lakh in the name of getting a job in Defense Ministry
हांसी(हिसार)। रक्षा मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 11.10 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता को नौकरी के नाम पर कोलकाता, गुवाहाटी और पंजाब में भेजा। बार-बार ज्वाइनिंग के नाम पर बहाना बनाने पर उसे पता लगा कि उसके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रेम नगर निवासी देवेंद्र ने बताया कि प्रेम नगर निवासी नवीन, उमेद सिंह, क्रांति चौक निवासी अशोक व प्रेम नगर निवासी डॉ. सुरेश ने उसे अपनी बातों में लिया और डीआरडीओ में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए उसे अलग-अलग किस्तों में नकदी ली। रक्षा मंत्रालय में ज्वॉइन करने के लिए पहले कोलकाता भेजा और फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर भी दिया। इसके बाद उन्होंने डॉक्यूमेंट में कुछ कमी निकाल कर फर्जी तरीके से पंचकूला भेज दिया। देवेंद्र का कहना है कि जब उसको इस फर्जी मामले का पता लगा तो उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी पहले तो टाल-मटोल करते रहे और बाद में उन्होंने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने अब चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed