{"_id":"6856fe5ad0cb01980a0a8119","slug":"yoga-is-not-just-exercise-but-the-soul-of-indian-culture-mayor-hisar-news-c-21-hsr1020-651911-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है : मेयर
Sun, 22 Jun 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बरवाला। शहर में आयुष विभाग के तत्वावधान में शनिवार को कपास मंडी के में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ने शिरकत की। मेयर ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलित रखता है।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे योग को अपने जीवन में अपनाएं ताकि वे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बन सकें। इस अवसर पर नगर पालिका के चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू, एचएसएससी सदस्य साधुराम जाखड़, तहसीलदार राजेश गर्ग, नगर पालिका सचिव प्रगति, मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू, बीएंडआर के एसडीओ रण सिंह व अन्य अधिकारी व लोग मौजूद रहे।