{"_id":"875c1ebdbf73ea03c77d9d19ee01e883","slug":"yog-guru-ramdev-in-hisar-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप धोनी-अमिताभ से बड़े अंबेस्डर हो, हमें भी ब्रांड बना दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप धोनी-अमिताभ से बड़े अंबेस्डर हो, हमें भी ब्रांड बना दो
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाबीर स्टेडियम में चल रहे योग शिविर में पहुंचे कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने बाबा रामदेव से प्रदेश के किसानों को मैनेजमेंट और मार्केटिंग के मंत्र सिखाने की अपील की है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा वालों का मैनेजमेंट ठीक नहीं है। आप धोनी-अमिताभ से भी बड़े अंबेस्डर हो, हमें भी छोटा मोटा ब्रांड बना दो।
महाबीर स्टेडियम में बाबा रामदेव के शिविर में मंच साझा करते हुए कृषि मंत्री ने योग गुरु से कहा कि हरियाणा के किसानों को अपना माल बेचना नहीं आता, क्योंकि उन्हें मार्केटिंग नहीं आती। किसान छह महीने में मेहनत से फसल तैयार करता है और छह घंटे में उसे मंडी में फेंक आता है।
विज्ञापन
व्यापारी उसी फसल से छह दिन में किसान से दो गुना ज्यादा मुनाफा कमा लेता है। पतंजलि की तरह हरियाणा के किसानों को उत्पाद बेचना सिखा दो। यहूदियों और गुजरातियों की तरह हमें भी सामान को बेचना आ जाएगा तो राज्य खुशहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुबह के समय लोगों को योग सिखाओ, दिन में मार्केटिंग की क्लास लो। योग के साथ आप मार्केटिंग और मैनेजमेंट के गुरु हैं। इस मौके पर कृषि मंत्री ने अपने ऐच्छिक कोष से पतंजलि योग को 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
जाट-राव के शरीर में बनिए का दिमाग
कृषि मंत्री ने कहा कि इजराइल वासी युद्ध के अलावा व्यापार में भी निपुण हैं। उसके शरीर में एक साथ दो चीजें हैं। हरियाणा के जाट और राव में बनिए का दिमाग हो जाए तो सोने पे सुहागा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार में अग्रणी होने के कारण गुजरात के पटेल को वीजा देने से अमेरिका भी डरता है।
विदेशी कंपनी का पानी देखकर होती है तकलीफ
विदेशी वस्तुओं के उपयोग का बहिष्कार करने का संदेश दे रहे योग गुरु बाबा रामदेव का कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जहां भी जाएं, मेज पर विदेशी कंपनियों का पानी, कोल्ड-ड्रिंक्स दिखते हैं। मेज पर भारतीय कंपनी के उत्पाद नहीं होने से तकलीफ होती है।
जिसको बोलना आ गया मार्केटिंग भी आ जाएगी
कृषि मंत्री के संबोधन के बाद रामदेव ने कहा कि बेहतर मार्केटिंग और मैनेजमेंट के लिए अच्छा वक्ता होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री जब इतने अच्छे वक्ता बन चुके हैं तो वे जल्द ही बेहतरीन तरीके से मार्केटिंग और मैनेजमेंट को भी सीख जाएंगे।