फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Yog Guru Ramdev in hisar

योग के बाद अब विज्ञापन क्षेत्र में लाएंगे क्रांति : बाबा रामदेव

Sat, 24 Oct 2015 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Yog Guru Ramdev in hisar

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा है कि योग के बाद अब विज्ञापन क्षेत्र में क्रांति लाएंगे। वर्तमान विज्ञापनों में नारी को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।

विज्ञापन


आने वाले समय में ज्ञान आधारित विज्ञापनों को बढ़ावा मिलेगा। हमने विज्ञापन जगत में बदलाव लाने का संकल्प लिया है। बाबा रामदेव ने यह बात महाबीर स्टेडियम में जारी योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर के चौथे दिन कही। उन्होंने कहा कि विज्ञापनों के जरिये अश्लीलता परोसी जा रही है।
विज्ञापन


आने वाले समय में विज्ञापन ज्ञान के रूप होंगे, जिनसे जानकारी मिलेगी ना कि नारी के गलत रूप का चित्रण होगा। इस अवसर पर साधकों की व्यवहारिक भ्रांतियां को भी उन्होंने दूर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कामों में ज्याद भ्रष्टाचार
स्वामी रामदेव ने कहा कि सरकारी कामों में ज्यादा भ्रष्टाचार है। सरकारी बिल्डिंग को आधा किलोमीटर दूर से देखने से पता चल जाता है कि यह सरकारी है। जबकि घर से ज्यादा पैसा सरकारी भवनों में खर्च होता है, लेकिन दो-तीन साल में ही जर्जर हो जाते हैं।

सड़क से भवन तक जमकर भ्रष्टाचार है। इसकी वजह यह है कि इंजीनियर और अधिकारी तो बन गए, लेकिन नैतिकता की शिक्षा नहीं दी गई। आचार्यकुलम में राष्ट्रीयता और नैतिकता की शिक्षा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री आचार्यकुलम की जमीन के लिए लोकेशन दे गए। जल्द ही शानदार आचार्य कुलम की स्थापना की जाएगी।

इन्होंने किया दीप प्रज्ज्वलन
शिविर के चौथे दिन हरीश लोहिया, तरसेम अग्रवाल, तिलक जैन, गौतम सरदाना, अनिल जैन, सूरजमल पूनिया, राजेश चौधरीवास, विजेंद्र मलिक, साधना व ललित गोयंका ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शिविर की विधिवत शुरूआत की। मंच संचालन शिविर संयोजक सुनील कक्कड़ ने किया।

योग जीवन की अनिवार्यता
शिविर के दौरान स्वामी रामदेव ने ध्यान की विभिन्न विधियां व योगाभ्यास कराया। इस मौके पर योग गुरु ने कहा कि योग जीवन की अनिवार्यता है, लेकिन ध्यानपूर्वक प्राणायाम ही असरदायक होता है। बाकी काम अपने आप हो जाएगा।

उन्होंने मौन ध्यान और सक्रिय ध्यान के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। शिविर में महेंद्र सिंह जागलान, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र हिंदुस्तानी, बलराज मलिक, दिनेश शर्मा, नरेंद्र वशिष्ट, लोकेश, मास्टर सूबेसिंह, मास्टर चंद्रभान, प्रेमलता, विमला देवी, सुनील संदलाना, सतीश शर्मा, मुकेश जांगड़ा, कमला यादव, सीताराम आर्य, रोहताश आर्य, विजेंद्र, सुरजीत, सीमा काठपाल को स्वामी रामदेव ने उनके कार्यों की विशेष रूप से सराहना की।


इन्होंने बताये लाभ
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गर्ग और बीर सिंह यादव ने भी योग के माध्यम से उपचार करने के उपाय बताए। इस मौके पर मुख्य केेंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार, भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी ईश आर्य, महिला प्रांतीय प्रभारी बहन सत्या, जिला प्रधान मुकेश, महामंत्री वीरेंद्र बडाला, शिक्षा महिला प्रभारी बहन इंद्रा, हिसार महिला प्रभारी आदर्श गुट, महामंत्री उर्मिला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed