फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Yo Raj has been given, I will put it in Thari A service: JP Dalal

यो राज थारा दिया हुआ है, थारी ए सेवा में लगाऊंगा : जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Yo Raj has been given, I will put it in Thari A service: JP Dalal
सिवानी मंडी। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनकल्याणकारी नीतियां लागू कर रही हैं। ऐसे में किसान और गरीब लोगों की कायापलट की जाएगी। क्षेत्र के रेगिस्तानी क्षेत्र में आगामी कई सालों के लिए पर्याप्त सिंचाई व पेयजल का पक्का प्रबंध किया जाएगा। कृषि मंत्री दलाल शनिवार को लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गांव सैनीवास, मोतीपुरा, झूंपा कलां व खुर्द, ढाणी भाकरा, बिधवान में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ठेठ हरियाणवी अंदाज में कहा कि यो राज थारा दिया हुआ है और थारी ही सेवा में ए लगाऊंगा। मैं जनसेवक बनकर जनता के बीच में काम कर रहा हूं। क्षेत्र की जनता से एक पल भी दूर नहीं हूं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपने खेतों में टैंक बनवा कर एवं सोलर प्लेट लगाकर सूक्ष्म सिंचाई की तकनीक को अपनाएं। इससे जहां एक तरफ पानी की बचत होगी, वहीं, दूसरी ओर पैदावार भी बढ़ेगी। सूक्ष्म सिंचाई के उपकरणों पर सरकार द्वारा खासा अनुदान दिया जा रहा है, जिसका किसानों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भिवानी में 25 से 27 फरवरी तक लगने वाली राज्य स्तरीय पशु-प्रदर्शनी ऐतिहासिक होगी। यह प्रदर्शनी प्रदेश में अब तक लगी प्रदर्शनियों से सबसे शानदार होगी। इस दौरान रविंद्र गुड्डू सरपंच बिधवान, राजू मोरका सरपंच, संदीप सेठ, मीडिया एडवाइजर रणसिंह गाढ़ा, नवीन सूरतपुरिया, भागीरथ जांगड़ा, गुलशन भयाना अनिल झाझड़िया, सुनील थेबड़, लालसिंह बड़वा, रमेश पोपली, संदीप गढ़वा, संजय राहड़, संदीप सुरा, उमेद मतानी, मुकेश दलाल, गुलशन मंत्री, राजेश फौजी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed