{"_id":"6849d4db314bc2ffe50fc7c0","slug":"wrestler-simran-won-gold-and-alia-won-bronze-medal-hisar-news-c-21-hsr1020-645301-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पहलवान सिमरण ने स्वर्ण तो आलिया ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पहलवान सिमरण ने स्वर्ण तो आलिया ने जीता कांस्य पदक
Thu, 12 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
कोच संजय मलिक के साथ पदक विजेता पहलवान सिमरण और आलिया
हिसार। रेसलिंग हरियाणा एसोसिएशन की ओर से सिसाय स्थित अल्टीयस पब्लिक स्कूल एवं एकेडमी में आयोजित हुई अंडर-15 हरियाणा स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में उमरा की पहलवान सिमरण ने स्वर्ण पदक हासिल किया हैं। वहीं, आलिया ने कांस्य पदक जीता है।
दोनों पहलवान उमरा के एशियन स्पोटर्स स्कूल में कोच संजय मलिक के पास अभ्यास कर रही हैं। सिमरण और आलिया का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। एशियन स्पोटर्स स्कूल के स्पोटर्स डायरेक्टर एवं कोच संजय मलिक ने बताया कि दोनों पहलवान तीन साल से प्रशिक्षण ले रही हैं। सिमरण स्कूली नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं। वहीं, आलिया स्कूल नेशनल में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर चुकी।
सिमरण का फाइनल मुकाबला भिवानी की पहलवान रिशिका के साथ हुआ। इसमें सिमरण ने 5-3 से जीत हासिल की। इसी प्रकार आलिया सेमीफाइनल में हार गई और उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सिमरण ने 54 किलोग्राम भारवर्ग में दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता हैं। कुश्ती कोच संजय मलिक ने बताया कि दोनों पहलवान पहले भी पदक जीत नाम रोशन कर चुकी हैं। चैंपियनशिप 7 से 8 जून तक आयोजित हुई थी।