फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wrestler Rounak Gulia difficulties may increase, Delhi Police asked for details of passport and bank account

पहलवान रौनक गुलिया की बढ़ सकती मुश्किलें: दिल्ली पुलिस ने मांगी पासपोर्ट व बैक अकाउंट की डिटेल, नोटिस भेजा

Sat, 02 Sep 2023 11:52 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Sep 2023 11:52 AM IST
सार

पहलवान रौनक गुलिया ने परेशान होकर अपने हाथ की नस काट ली थी। अस्पताल में उपचाराधीन पहलवान रौनक ने बताया था कि 2016 में अंकित गुलिया से लव मैरिज हुई थी। अब पहलवान रौनक ने बताया कि दिल्ली पुलिस से नोटिस मिला है।

विज्ञापन
Wrestler Rounak Gulia difficulties may increase, Delhi Police asked for details of passport and bank account
रौनक गुलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार सेक्टर 16- 17 के एक फ्लैट में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान रौनक गुलिया से दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेज कर पासपोर्ट और बैंक अकाउंट डिटेल मांगी है। दिल्ली पुलिस की तरफ से शुक्रवार को पहलावन को नोटिस भेजा गया था। पहलवान रौनक ने बताया कि दिल्ली पुलिस से नोटिस मिला है। उन्होंने मेरे पासपोर्ट, बैंक अकाउंट की डिटेल अदि मांगी है। पुलिस द्वारा जो भी दस्तावेज मांगे गए है वे वकील को मुहैया करवा दिए है। वकील शनिवार को दिल्ली पुलिस में अपना पक्ष रखेगा।

विज्ञापन


गत मंगलवार को पहलवान रौनक गुलिया ने परेशान होकर अपने हाथ की नस काट ली थी। अस्पताल में उपचाराधीन पहलवान रौनक ने बताया था कि 2016 में अंकित गुलिया से लव मैरिज हुई थी। अब आपसी मनमुटाव के चलते सेक्टर 16- 17 के एक फ्लैट में अकेली रहती हूं। करीब डेढ़ साल पहले पति अंकित और जेलर दीपक शर्मा से जान पहचान हुई थी। दोनों ने मिलकर मोबाइल एप पर काम शुरू किया था। दोनों का आपस में लेन देन था।
विज्ञापन


छह महीने के बाद ही कंपनी बंद हो गई थी। कंपनी में किसने कितनी इंवेशमेंट की इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। दीपक शर्मा से कभी रुपये नहीं लिए और न ही मेरे अकाउंट से कोई ट्रांजेक्शन हुई। दीपक शर्मा बार बार फोन कर परेशान कर रहा है। इसके अलावा पुलिस वालों से फोन करवाता है। जिस कारण तैनाव में चल रही हूं। इसी कारण वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन के दौरान ध्यान नहीं दे पाई और बाहर हो गई। उन्होंने बताया कि दीपक शर्मा कहता है कि 2 मार्च को मेरे पास आकर रुपये लिए। वो झूठ बोल रहा है। 27 फरवरी से मई तक रूस में प्रेक्टिस कर रही थी। हर रोज फोन पर धमकी मिल रही थी जिस कारण ये कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed