{"_id":"68360a36722013924f023d96","slug":"wrestler-manisha-won-gold-in-the-under-17-national-wrestling-championship-hisar-news-c-21-hsr1020-634876-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अंडर-17 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान मनीषा ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अंडर-17 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान मनीषा ने जीता सोना
विज्ञापन
कोच के साथ विजेता मनीषा व अन्य।
हिसार। पलवल में हुई अंडर-17 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में हिसार की पहलवान मनीषा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। मनीषा ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की पहलवान को 12-2 से हराया। सेमीफाइनल में यूपी की पहलवान को 10-0 से हराया। पहलवान मनीषा गंगवा स्थित सुशील कुमार एकेडमी में कोच जसबीर सिंह के पास अभ्यास कर रही हैं। स्वर्ण पदक जीतने पर मनीषा का एशिया चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है, जोकि 20 जून से लेकर 27 जून तक वियतनाम में आयोजित होगी।
पहलवान मनीषा ने चार साल पहले कुश्ती शुरू की थी। उसके दादा स्वर्गीय ओमप्रकाश पहलवान उर्फ टैनी कुश्ती खेलते थे। 50 साल की उम्र तक उन्हाेंने कुश्ती खेली। शुरू से ही घर में खेलों का माहौल रहा। इसी को देखते हुए मनीषा के पिता अजय ने बेटी को मैट पर उतार दिया और बेटी को कुश्ती में नाम चमकाने की बात कही। आज बेटी पदक जीत देश का नाम रोशन कर रही हैं। पिता अजय किसान है। मां सुषमा गृहिणी हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एक माह में तीन स्वर्ण जीत चुकी मनीषा
मूलरूप से गांव धिकताना की रहने वाली पहलवान मनीषा एक माह में तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। पिता अजय ने बताया कि बेटी का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत देश का नाम रोशन करना है। काफी खुशी की बात है कि अब बेटी मनीषा एशिया चैंपियनशिप में दाव-पेंच लगाएगी। अब इसकी तैयारी शुरू करेगी। वहीं, एकेडमी पहुंचने पर पदक मनीषा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मनीषा की उपलब्धियां
- 2024 में स्कूली नेशनल में स्वर्ण पदक
- 2024 में खेलो इंडिया में रजत पदक
- 2025 में स्कूली नेशनल में स्वर्ण पदक
- 2025 में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक
- 2025 में नेशनल चैंपियनशिप में इस बार भी स्वर्ण पदक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सुखमन और आस्था ने जीता कांस्य पदक
कोच जसबीर सिंह ने बताया कि इसी चैंपियनशिप में पहलवान सुखमन और आस्था ने भी कांस्य पदक जीता हैं। 57 किलोग्राम भारवर्ग में सुखमन का सेमीफाइनल मुकाबला दिल्ली और 65 किलोग्राम भारवर्ग में आस्था का हरियाणा का मुकाबला हरियाणा की पहलवान के साथ हुआ। मगर इस मुकाबले में दो पहलवान हार गई और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कोच जसबीर की मानें तो सुखमन दो साल से कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही हैं। वह स्कूली नेशनल में रजत पदक जीत चुकी। इसी प्रकार आस्था ने भी दो साल पहले कुश्ती से कॅरिअर की शुरुआत की थी। वह खेलो इंडिया में रजत पदक जीत चुकी हैं।