फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Workers should get involved in the preparations for Panchayat and Zilla Parishad elections: Dhankhar

ओपी धनखड़ कार्यकर्ताओं से बोले - पंचायत व जिला परिषद चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Workers should get involved in the preparations for Panchayat and Zilla Parishad elections: Dhankhar
हिसार- जीजेयू के सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ - फोटो : Hisar
हिसार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पंचायत, जिला परिषद चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी जिला परिषद का चुनाव सिंबल पर लड़ने पर विचार कर रही है। गठबंधन में लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह समय तय करेगा। वहीं, उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराएगी। वह शुक्रवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में पार्टी के जिला स्तरीय शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता के साथ संवाद जरूरी है। संवाद को ही जीत का मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली ने बूथ संरचना के बारे में विचार रखे। शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार के आठ साल के कार्यकाल में जनता में आए बदलाव के बारे में जानकारी दी। पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर ने हर घर तिरंगा व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने पंचायती राज चुनाव के बारे में बात रखी। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग, हांसी विधायक विनोद भ्याणा, अनुशासन समिति के प्रदेश सदस्य श्रीनिवास, पूर्व विधायक वेद नारंग ने की। जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने हिसार पहुंचने पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं का स्वागत किया और कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed