फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Worker burnt in fire in firecracker warehouse dies

Hisar News: पटाखा गोदाम में आग से झुलसे श्रमिक ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Worker burnt in fire in firecracker warehouse dies
हिसार। गांव प्रभुवाला के लितानी मोड़ के पास स्थित पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग में झुलसे बिठमड़ा निवासी 32 वर्षीय मनदीप ने बुधवार देर रात निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर उकलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वीरवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरे झुलसे युवक अभिषेक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तीन साल के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि मनदीप करीब डेढ़ साल से सिंगला सेल्स एजेंसी के पटाखा गोदाम में काम कर रहा था। मनदीप के तीन साल का बेटा है। बुधवार सुबह वह काम पर गया था। दोपहर को पुलिस से सूचना मिली कि पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग में झुलसे मनदीप को बरवाला के एक अस्पताल में ले गए हैं। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे पटाखा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। घटना के समय श्रमिक मनदीप, अभिषेक और अन्य होली के लिए पिचकारी व अन्य सामान गोदाम में उतार रहे थे। एक चिंगारी गत्तों पर गिरने से अचानक आग भड़क गई और आग में झुलसे मनदीप और अभिषेक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed