{"_id":"65f5e33e61fce3ccac0bc40c","slug":"work-started-on-six-streets-before-the-code-of-conduct-27-streets-will-be-constructed-hisar-news-c-21-hsr1020-343133-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आचार संहिता से पहले छह गलियों का शुरू करवाया काम, 27 गलियों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आचार संहिता से पहले छह गलियों का शुरू करवाया काम, 27 गलियों का होगा निर्माण
विज्ञापन
हांसी। आचार संहिता लगने से कोई काम न रुके इसके चलते विधायक दिनभर नारियल फोड़ने में व्यस्त रहे। आचार संहिता लगने से 30 मिनट पहले विधायक ने पहले वार्ड 11 की तीन गलियों का शुभारंभ किया। विधायक ने शहर की 27 गलियों के निर्माण कार्य तुरंत शुरू करवाने के निर्देश दिए। इन सभी गलियों के निर्माण कार्य पर 2, 46,26000 रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
वार्ड 11 में 57 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इसके साथ ही 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन गलियों का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया। विधायक ने ढाणी सांकरी, बांडाहेड़ी व पुट्ठी मंगलखां गांव में नवनिर्मित जल घरों का उद्घाटन भी किया। विनोद भयाना ने बताया कि 7 करोड़ से अधिक धनराशि से बने नवनिर्मित तीनों जलघर से इन सभी गांव के लोगों की मांग पूरी हो गई है। सभी लोगों को अब पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा।
इन गांव में जल्द बनेंगे पार्क
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ढाणी ठाकरिया, ढाणी पीर वाली, सुल्तानपुर, उमरा, ढाणी पुरिया व कुतुबपुर गांव में पार्क बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। इन पार्कों के निर्माण के लिए एक करोड़ 48 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा भाटला गांव में तालाब की चहारदीवारी के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। इस विकास कार्य पर 44 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।